{"_id":"5a60a8db4f1c1b6f268b50d9","slug":"after-22-years-a-murder-in-revenge-at-farrukhabad","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"22 साल बाद 'खून का बदला खून', यह फिल्म नहीं हकीकत है","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
22 साल बाद 'खून का बदला खून', यह फिल्म नहीं हकीकत है
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Thu, 18 Jan 2018 07:41 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
'बाप का दादा का भाई का सबका बदला लेगा रे तेरा फैजल' गैंग्स अाॅफ वसेपुर का ये डायलाॅग ताे अापने सुना ही हाेगा पर फर्रुखाबाद में इसे एक युवक ने सच कर दिखाया है। युवक ने 22 सालाें बाद अपने भाई के खून का बदला खून से लेते हुए एक युवक काे माैत के घाट उतार दिया।
Trending Videos
1995-96 में वर्चस्व को लेकर दो पक्षों में हुई थी गाेलीबारी
2 of 4
डेमो पिक
घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। पुलिस लगातार गांव में नजर रखे हुए है। थाना मेरापुर के गांव बरखिरिया निवासी बलवीर सिंह यादव और रंजीत के परिवार के बीच रंजिश चल रही है। ग्रामीणों ने बताया कि हत्यारोपी रंजीत यादव के भाई मुकेश का 1995-96 में वर्चस्व को लेकर गांव के बलवीर यादव से विवाद हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
फायरिंग में हुई थी एक ही पक्ष के दो भाइयों की हत्या
3 of 4
डेमो पिक
इस दौरान दोनों पक्षों में फायरिंग होने से एक पक्ष से रंजीत के भाई मुकेश और सद्दू की गोली लगने से मौत हो गई थी और दूसरे पक्ष बलवीर एवं उसका पिता पूर्व सैनिक सुुरेंद्र सिंह गोली लगने से घायल हो गया था। दोहरे हत्याकांड में बलवीर, पिता सुरेंद्र सिंह, मेघसिंह, सोवेंद्र समेत अन्य के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
मृतक व अन्य के खिलाफ दर्ज हुआ था मुकदमा,
4 of 4
डेमो पिक
दोहरे हत्याकांड के आरोपियों को सजा हुई थी। सुरेंद्र सिंह की सेंट्रल जेल में 2003 में मौत हो गई थी। बलवीर जमानत पर बाहर था। दोहरे हत्याकांड को लेकर दोनों पक्षोें में रंजिश चल रही है। बताया गया कि इस घटना के बाद से रंजीत ने बलवीर की हत्या करने की योजना बना ली। गुरुवार को घना कोहरा होने के कारण आरोपियों ने बलवीर को रास्ते में घेर कर गोलियों से भून दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X