{"_id":"6a5bd5cba8ee072e630ac17a","slug":"no-report-filed-on-the-second-day-regarding-the-uproar-at-the-medical-college-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-179297-2026-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: मेडिकल कॉलेज में बवाल मामले में दूसरे दिन दर्ज नहीं हुई रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: मेडिकल कॉलेज में बवाल मामले में दूसरे दिन दर्ज नहीं हुई रिपोर्ट
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में हुए बवाल के मामले में प्राचार्य को ज्ञापन देते एबीवीपी कार्यकर्ता। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। राजकीय मेडिकल कॉलेज की डायलिसिस यूनिट में शुक्रवार दोपहर हुए बवाल के मामले में पुलिस के पास पीड़ित छात्रा और प्राचार्य की ओर से तहरीर पहुंची है, लेकिन शनिवार शाम तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। आरोप-प्रत्यारोपों की सिर्फ जांच किए जाने की बात कही जा रही है। वहीं, छात्रा के साथ मारपीट का वीडियो वायरल होने के बावजूद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। अब मामले में आरोपी पक्ष ने भी तहरीर दी है।
शुक्रवार सुबह 10 बजे थाना मदनापुर क्षेत्र के महियाबाद गांव निवासी विजय प्रताप की सीकेडी (क्रोनिक किडनी डिजीज) से ग्रसित 19 वर्षीय बेटी लता सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज के डायलिसिस यूनिट में आई थीं। इस दौरान मन मुताबिक बेड न मिलने और वीडियो रिकार्डिंग किए जाने के कारण मरीज के परिजनों और स्टाफ के बीच कहासुनी हो गई थी। टेक्नीशियन डिप्लोमा की ट्रेनिंग कर रही छात्रा अल्का का आरोप था कि मरीज के पिता ने उसे थप्पड़ जड़ दिया। शाम को प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार की ओर से चौक कोतवाली पुलिस को तहरीर दी गई थी। शुक्रवार को ही मरीज के परिजनों की ओर से पुलिस को मरीज से अभद्रता और मारपीट का आरोप लगाते हुए तहरीर दी गई थी।
-- -- --
अस्पताल कर्मियों में दहशत, बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था
शनिवार को डायलिसिस यूनिट में सबकुछ सामान्य दिखा, लेकिन स्टाफ में दहशत दिखाई दी। कोई कुछ अधिक बोल नहीं रहा था। सिर्फ स्टाफ काम में जुटा हुआ था। डायलिसिस यूनिट के बाहर सुरक्षा गार्ड व पुलिस कर्मी की ड्यूटी लगा दी गई है। वहीं, यूनिट में पैरामेडिकल की छात्राएं नहीं नजर आईं। बताया गया कि जिन छात्राओं की परीक्षा है। तैयारी के लिए एक हफ्ते का अवकाश दे दिया गया है। हालांकि अन्य विभाग में छात्राएं काम करती दिखाई दीं।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
छात्रा ने तहरीर देकर सुरक्षा की मांग की
छात्रा अल्का वर्मा ने अपनी बहन अनुष्का के साथ मेडिकल काॅलेज में चौक कोतवाली प्रभारी प्रदीप कुमार राय को तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है। छात्रा ने बताया कि मरीज के परिजनों ने वीडियो बनाने का आरोप लगाते हुए गालियां दीं। जान बचाकर डॉक्टर ड्यूटी कक्ष में बैठ गईं। फिर ओपीडी में जाने के दौरान मरीज के भाई व पिता ने बाल पकड़कर पीटा और गाड़ी में डालने का प्रयास किया। गोली मारने की धमकी दी। किसी तरह बचकर डायलिसिस यूनिट पहुंचे और स्टाफ को पूरी बात बताई। इस बीच चार गाड़ियों में आए लोगों ने यूनिट में घुसकर तोड़फोड़, अभद्रता करते हुए बाल पकड़कर घसीटते हुए पीटा। मारपीट के दौरान छात्रा बेबी गुप्ता की गर्दन, छात्र रिंकू की आंख और सूरज के हाथ पर चोट आई। बहन अनुष्का वर्मा पर भी हमला किया गया। आरोपी उसका मोबाइल फोन भी छीन ले गए। सुरक्षा की मांग करते हुए अपनी व परिवार की जान को खतरा बताया है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
विद्यार्थी परिषद ने प्राचार्य को दिया ज्ञापन
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने राजकीय मेडिकल कॉलेज में आए दिन हो रही छात्र-छात्राओं से अभद्रता और दुर्व्यवहार की घटनाओं को लेकर शनिवार सुबह प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि कॉलेज प्रशासन छात्र-छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने में पूरी तरह विफल रहा है, जिससे परिसर में भय का माहौल है। तत्काल पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था की जाए। ज्ञापन देने वालों में जिला संगठन मंत्री संदीप सागर, प्रांत सह मंत्री संजय गुप्ता आदि मौजूद रहे। इधर, राज्य सरकारी संयुक्त परिषद के मंडलीय अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार नागर ने इस घटना की निंदा की है।
सुरक्षा की उठाई मांग, हड़ताल की दी चेतावनी
डायलिसिस यूनिट व अन्य कर्मचारियों ने सुरक्षा की मांग की है। उनका कहना है कि शुक्रवार को हुए बवाल से करीब डेढ़ घंटे स्वास्थ्य सेवा बाधित रही। आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की गई तो समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी हड़ताल करने को बाध्य होंगे। संवाद
-- --
दोनों पक्षों की ओर से तहरीर प्राप्त हुई है। इस मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जांच के बाद प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
- सौरभ दीक्षित, एसपी