फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kanpur police cut challan of actor Varun Dhawan

कानपुर: वरुण धवन ने चलाई बुलेट तो कटा चालान, किरकिरी होने पर पुलिस ने मानी गलती, पढ़ें पूरी खबर

Wed, 20 Apr 2022 07:45 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 20 Apr 2022 07:45 PM IST
सार

कानपुर में वरुण धवन की फिल्म ‘बवाल’ की शूटिंग चल रही है। इस दौरान पी रोड पर एक सीन फिल्माया गया, जिसमें वरुण बुलेट चलाते नजर आ रहे थे। वीडियो व फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुए। 16 अप्रैल को ट्रैफिक पुलिस ने आंख बंद कर नंबर के आधार पर दो ऑनलाइन चालान कर दिए।

विज्ञापन
kanpur police cut challan of actor Varun Dhawan
कानपुर में पी रोड पर बुलेट दौड़ाते अभिनेता वरुण धवन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फजीहत के बाद आखिरकार ट्रैफिक पुलिस ने बुधवार को अपनी गलती मान ली। वरुण धवन की बाइक का चालान निरस्त कर दिया। अमर उजाला ने चालान काटने पर ही सवाल खड़े किए थे, क्योंकि बगैर हेलमेट बाइक चलाना ही फिल्म के सीन का हिस्सा था।
विज्ञापन


अब जाकर ट्रैफिक पुलिस को सुध आई। दरअसल, पिछले सप्ताह से शहर में वरुण धवन की फिल्म ‘बवाल’ की शूटिंग चल रही है। इस दौरान पी रोड पर एक सीन फिल्माया गया, जिसमें वरुण बुलेट चलाते नजर आ रहे थे। वीडियो व फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुए।
विज्ञापन


16 अप्रैल को ट्रैफिक पुलिस ने आंख बंद कर नंबर के आधार पर दो ऑनलाइन चालान कर दिए। तब अमर उजाला ने इस पर सवाल खड़े किए थे कि ये ट्रैफिक पुलिस का पब्लिसिटी स्टंट है। क्योंकि बिना हेलमेट के बाइक चलाने का सीन शूट किया गया था, इस पर चालान कैसे हो सकता है। तब अफसर ट्रैफिक नियमों की दुहाई दे रहे थे। मगर अब चार दिन बाद ट्रैफिक पुलिस ने गलती सुधार कर ली है। चालान निरस्त कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्वीट कर वरुण ने भी ली चुटकी 
सोशल मीडिया पर ये पूरा प्रकरण तेजी से वायरल हुआ। हर कोई पुलिस की कार्रवाई पर सवाल खड़े कर रहा था। पुलिस की खूब किरकिरी हुई, जिसके बाद वरुण धवन ने भी मंगलवार को बुलेट चलाते हुए बिना हेलमेट की दो तस्वीरें पोस्ट कर चुटकी ली। साथ ही लिखा...क्या बवाल करते हो! हमारी फोटो लीक कर दी लव यू...कानपुर। चलो हम भी डाल देते हैं, जिसके बाद पुलिस की नींद टूटी।

सोशल मीडिया पर मिलने वाले ऐसे वीडियो व फोटो जो ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करते हैं, उनके चालान किए जाते हैं। इसमें भी ऐसा हुआ। मगर बाद में जांच की गई तो पता चला कि फिल्म की शूटिंग के ये दृश्य हैं। शूटिंग की परमिशन भी है। जिसके बाद चालान निरस्त कर दिए गए हैं।- संकल्प शर्मा, डीसीपी ट्रैफिक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed