फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आईआईटी कानपुर इस कदर हुआ "डर्टी पॉलिटिक्स का शिकार", जानिए क्या है पूरा मामला

Thu, 22 Nov 2018 12:50 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 22 Nov 2018 12:50 PM IST
सार

- आईआईटी के एल्युमनाई हुए चिंतित, ई-मेल कर की शांति अपील
 - प्रोफेसरों से मनमुटाव खत्म कर एक होने की छात्र-पूर्व छात्रों ने की अपील
 - बोले, संस्थान पर न लगने दें राजनीति का दाग 
 

विज्ञापन
dalit harassment issue in kanpur iit
आईआईटी कानपुर
आईआईटी कानपुर में कई दिनों से चल रही अंतर्कलह से पूर्व छात्र भी सांसत में हैं। अस्टिेंट प्रोफेसर डॉ. सुब्रमण्यम सडरेला के उत्पीड़न मामले में साथी चार सीनियर प्रोफेसरों पर हुई एफआईआर की खबर जैसे ही संस्थान के पूर्व छात्रों को लगी सभी सकते में आ गए। यह मामला इस कदर गर्माया हुआ है कि संस्थान में धरना प्रदर्शन तक शुरू हो गया है। 

 
dalit harassment issue in kanpur iit
आईआईटी कानपुर
दुनिया के कई हिस्सों से सैकड़ों की संख्या में पूर्व छात्रों ने आईआईटी निदेशक और डींस को ई-मेल करके कैंपस में शांति बनाए रखने की अपील की है। पूर्व छात्रों ने विवाद से जुड़े सभी प्रोफेसरों को बैठकर सारे मनमुटाव दूर करने की सलाह भी दी है।
 
dalit harassment issue in kanpur iit
आईआईटी कानपुर
ई-मेल में पूर्व छात्रों ने संस्थान के गौरवशाली इतिहास का भी जिक्र किया। इस पर डींस और निदेशक की तरफ से उन्हें रिप्लाई भी किया जा रहा है और बताया जा रहा है कि संस्थान प्रशासन कैंपस में शांति बनाए रखने की हरसंभव कोशिश कर रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
dalit harassment issue in kanpur iit
आईआईटी कानपुर
 कामकाज छोड़ने से एडमिशन प्रक्रिया पड़ी धीमी 
 प्रोफेसरों के प्रशासनिक कामकाज छोड़ने से पहले दिन पीएचडी, एमटेक एडमिशन की प्रक्रिया थोड़ी धीमी हुई है। 15 नवंबर तक इसके लिए आवेदन मांगे गए थे, और अब छात्रों को लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के लिए बुलाना है। प्रोफेसरों ने यह तय किया है कि जो काम इंस्टीट्यूट प्रशासन की तरफ से उन्हें सौंपा जाएगा, उसे वह नहीं करेंगे। 
 
विज्ञापन
dalit harassment issue in kanpur iit
आईआईटी कानपुर
इस मामले में आईआईटी कानपुर के निदेशक प्रो. अभय करंदीकर का कहना है कि जो भी जरूरी कदम हैं, उठाए जा रहे हैं। जल्द ही कैंपस में शांति कायम हो जाएगी। हम लोग संस्थान में बेहतर शिक्षा, शोध और इनोवेशन करने का प्रयास कर रहे हैं और सभी प्रोफेसर संस्थान को ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए प्रयास करेंगे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed