{"_id":"69bb0ec209e18d8edf0f2ea9","slug":"dm-municipal-commissioner-do-not-pick-up-the-phone-how-to-tell-public-problems-kanpur-news-c-12-1-knp1049-1459861-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: डीएम, नगर आयुक्त फोन नहीं उठाते, कैसे बताएं जनसमस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: डीएम, नगर आयुक्त फोन नहीं उठाते, कैसे बताएं जनसमस्याएं
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। सीसामऊ की विधायक नसीम सोलंकी ने विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना से कमिश्नर, डीएम, नगर आयुक्त की शिकायत की है कि अधिकारी फोन नहीं उठाते। इससे उन्हें क्षेत्र की जनता की समस्याओं के समाधान में मुश्किल हो रही है। सोलंकी ने विधानसभा अध्यक्ष को पत्र लिखकर मामले का संज्ञान लेने का अनुरोध किया है। अपने बयान संबंधी वीडियो सोशल मीडिया पर जारी किया है।
विधानसभा अध्यक्ष को भेजे पत्र में विधायक ने कहा है कि सीसामऊ विधानसभा क्षेत्र की समस्याओं को लेकर पिछले एक महीने से लगातार कमिश्नर, डीएम और नगर आयुक्त को फोन किया पर कॉल रिसीव नहीं हुई। किसी स्टाफ ने अगर फोन उठाया भी तो अधिकारी से न तो बात कराई और न बाद में फोन आया। जन प्रतिनिधियों के साथ ऐसा बर्ताव नहीं होना चाहिए। वीडियो में उन्होंने कहा कि पिछले बजट सत्र में विधानसभा अध्यक्ष अफसरों को आदेश दिया था कि विधायकों, जन प्रतिनिधियों को फोन उठाएं, फिर भी यह स्थिति है। गंगा बैराज क्षेत्र के हादसे का जिक्र कर कहा कि रात में उन्होंने डीएम को 12-15 बार फोन मिलाया। पीआरओ ने फोन उठाया लेकिन डीएम तक मैसेज नहीं भेजा और न ही पलट कर जवाब दिया। नगर आयुक्त फोन नहीं उठाते। कोई अधिकारी काम की जिम्मेदारी नहीं लेना चाहता।
Trending Videos