फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जूट के बैग बनाकर शुरू करें रोजगार, सरकार दे रही ये सुविधाएं 

Tue, 24 Jul 2018 06:25 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 24 Jul 2018 06:25 PM IST
सार

- पॉलिथीन पर प्रतिबंध के बाद खुला स्वरोजगार का रास्ता 
- 30-35 हजार रुपये की पूंजी से शुरू कर सकते हैं काम 

 

विज्ञापन
employment Start by making jute bags, government giving these facilities
डेमो पिक
यदि कम पूंजी में अपना काम करने की योजना बना रहे हैं तो इन दिनों जूट के बैग बनाने की यूनिट लगाना बेहतर विकल्प रहेगा। पॉलिथीन पर प्रतिबंध लगने के बाद लोग इसका विकल्प तलाश रहे हैं। ऐसे में कम पूंजी में जूट के बैग बनाकर स्वरोजगार अपनाया जा सकता है। लागत भी बहुत अधिक नहीं आनी है। आप भी जानिए कैसे शुरू हो सकता है नया रोजगार। 

दो लाख तक का निवेश करना होगा

employment Start by making jute bags, government giving these facilities
डेमो पिक
जूट के बैग बनाने की यूनिट लगाने के लिए करीब दो लाख रुपये का खर्च आएगा। इतने निवेश मात्र से प्रति माह 10 हजार रुपये कमाए जा सकते हैं। हैंडीक्रॉफ्ट विभाग के अधिकारी बताते हैं कि जूट का बैग बनाने के लिए शुरुआत में तीन से पांच मशीनों की जरूरत पड़ेगी। प्रति मशीन करीब 20 हजार रुपये खर्च आएगा। इसके बाद 80 हजार से एक लाख रुपये तक की कार्यशील पूंजी की जरूरत पड़ेगी। अन्य तरह के खर्चों मसलन भाड़ा, मेंटिनेंस, मार्केटिंग आदि पर खर्च के लिए 50 हजार रुपये की जरूरत पड़ेगी। इतनी राशि से आपका काम शुरू हो जाएगा। 
 

ऐसे करिए धन की व्यवस्था 

employment Start by making jute bags, government giving these facilities
डेमो पिक
जूट बैग बनाने के लिए शुरुआत में 30 से 35 हजार रुपये की व्यवस्था होनी चाहिए। बाकी काम सरकार की योजनाएं पूरा करेंगी। जैसे कुल प्रोजेक्ट का 50 फीसदी मुद्रा लोन के जरिये हासिल किया जा सकता है। इसके बाद 25 फीसदी ब्याज मुक्त लोन नेशनल सेंटर फॉर जूट डायवर्सिफिकेशन (एनसीएफडी) से ले सकते हैं। ध्यान रहे कि काम शुरू करने से पहले लोन के लिए प्रोजेक्ट रिपोर्ट ठीक तरह से बनी हो, ताकि बैंक या लोन देने वाली संस्था उसमें कमी न निकाल सकें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ये उत्पाद भी बना सकते हैं 

employment Start by making jute bags, government giving these facilities
डेमो पिक
जूट बैग के साथ ही कपड़े या रैक्सीन के शॉपिंग बैग, लेडीज बैग, स्कूल बैग, जेंट्स हैंड बैग, जूट बम्बू फोल्डर भी बना सकते हैं। ये उत्पाद आपके रोजगार को वैराइटी देंगे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed