{"_id":"5b55d25e4f1c1b49748b67f9","slug":"lovers-committed-suicide-in-kannauj-district","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'प्यार' शादी' और मौत' में खत्म हो गया ''ये डेंजरस इश्क'', जानिए पुलिस पर क्यों लग रहे गंभीर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'प्यार' शादी' और मौत' में खत्म हो गया ''ये डेंजरस इश्क'', जानिए पुलिस पर क्यों लग रहे गंभीर आरोप
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Tue, 24 Jul 2018 06:25 PM IST
विज्ञापन
मृतक सुनील व मृतका सुनीता (फाइल फोटो), लोगों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के कन्नौज जिले में शहर के सौरिख रोड पर ककरारी तालाब किनारे सोमवार सुबह पेड़ से प्रेमी युगल के शव झूलते मिले, इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर मौके पर भीड़ जुट गई। जानकारी होते ही क्षेत्राधिकारी छिबरामऊ और कोतवाली पुलिस भी पहुंच गई। फोरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल के बाद फ्रिंगर प्रिंट के नमूने लिए। दोनों के शव एक ही दुपट्टे के फंदे से झूल रहे थे। युवती की मां का आरोप है कि बेटे को पकड़ने के लिए सौरिख पुलिस उसके पति को कई दिनों से थाने में बैठाए थी, घर में तोड़फोड़ भी की थी। पुलिस से बेटा भयभीत था, इसीलिए दोनों ने जान दे दी। उधर, युवती के भाई ने हत्या का आरोप लगाया है। भाई का कहना है कि बहन ने रविवार रात फोन कर हत्या की आशंका जताई थी। दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
मृतक सुनील व मृतका सुनीता (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
सोमवार की सुबह ककरारी तालाब की तरफ शौचक्रिया के लिए गए लोगों ने तालाब किनारे खड़े शीशम के पेड़ पर युवक-युवती के शवों को एक ही दुपट्टे से झूलते देखा। इसकी जानकारी होते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। सुबह करीब साढ़े सात बजे क्षेत्राधिकारी लक्ष्मीकांत गौतम, कोतवाल संतोष कुमार व्यास फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।
मौके पर जुटी लोगों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस की छानबीन में पता चला कि युवक कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अतरौली निवासी रामसिंह राठौर का बेटा सुनील कुमार (22) है, जबकि युवती सौरिख थानाक्षेत्र के ग्राम नगरिया तालपार निवासी सुरेशचंद्र सक्सेना की पुत्री सुनीता (18) है। दोनों के परिजनों को सूचना दी गई। कुछ देर बाद लड़के की मां अपने बच्चे को गोद में लेकर मौके पर पहुंची और उसने जैसे ही पेड़ से झूल रहे अपने पुत्र को देखा, गश खाकर वहीं गिर पड़ी। उसके बाद लड़की के माता-पिता और भाई भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
जानकारी लेते फोरेंसिक टीम इंचार्ज
- फोटो : अमर उजाला
ग्राम नगरिया तालपार निवासी संजू ने बताया कि उसकी बहन सुनीता को अतरौली निवासी सुनील 27 जून 2018 को बहला फुसलाकर ले गया था। इस मामले में सौरिख थाने में सुनील, उसकी मां और पिता के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई थी। पुलिस उन दोनों की तलाश में जुटी थी। दबाव बनाने के लिए पुलिस ने लड़के के पिता व कई अन्य लोगों को हिरासत में लेकर थाने में पूछताछ के लिए बैठाया था। सूंज का आरोप है कि रविवार रात करीब 10 बजे सुनीता ने फोन पर हत्या की आशंका जताई थी। संजू ने बहन की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
मामले की जानकारी देती मृतक सुनील की मां चंपा देवी
- फोटो : अमर उजाला
ग्राम अतरौली निवासी रामसिंह की पत्नी चंपा ने बताया कि उसके बेटे की तलाश को लेकर पुलिस उसे परेशान कर रही थी। पुलिस ने उसके घर में तोडफ़ोड़ भी की और उसके पति को पकड़कर कई दिनों तक थाने में रखा। भय के चलते वह घर छोड़ खेतों में रात गुजारने को मजबूर थी। पुलिस के बढ़ते दबाव के चलते ही दोनों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। छिबरामऊ क्षेत्राधिकारी लक्ष्मीकांत गौतम ने बताया कि पूरे मामले की गंभीरता के साथ कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है। परिजनों ने जो आरोप लगाए हैं, उनकी हकीकत जांची जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की सही जानकारी हो सकेगी। उधर, इस दौरान फोरेसिंक टीम ने जांच पड़ताल कर फिंगरप्रिंट के नमूने लिए।