सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Etawah: Heavy vehicles barred from Chambal Bridge; increased pressure on alternative routes

Etawah: चंबल पुल पर भारी वाहन बंद, वैकल्पिक मार्गों पर बढ़ा दबाव, लोगों को परेशानियों का करना पड़ा सामना

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: Shikha Pandey Updated Sun, 21 Jun 2026 09:02 PM IST
विज्ञापन
सार

पिलर नंबर-पांच के पास तकनीकी खामी मिलने पर प्रशासन ने फैसला लिया। कार, जीप, बाइक और अन्य हल्के वाहनों को सावधानीपूर्वक आवागमन की अनुमति है।

Etawah: Heavy vehicles barred from Chambal Bridge; increased pressure on alternative routes
चंबल नदी के पुल से भारी वाहनों के बंद होने के बाद बस से उतरकर पैदल जाते यात्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

यूपी-एमपी को जोड़ने वाले इटावा-ग्वालियर राष्ट्रीय राजमार्ग-719 स्थित उदी चंबल पुल में तकनीकी खामी आने के बाद प्रशासन ने एहतियातन भारी वाहनों और बसों की आवाजाही पर रोक लगा दी है। रविवार को अभियंताओं और तकनीकी दल ने पुल का निरीक्षण किया जिसमें पिलर नंबर-5 के पास लगी एक प्लेट खिसकी हुई मिली।



सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए तत्काल प्रभाव से पुल पर भारी वाहनों का प्रवेश बंद कर दिया गया। इसके बाद से वैकल्पिक मार्गों पर वाहनों का दबाव बढ़ गया है और चकरनगर, हनुमंतपुरा, लखना तथा बकेवर क्षेत्र में दिनभर जाम जैसी स्थिति बनी रही। रविवार सुबह से विभागीय अधिकारियों ने पुल के दोनों ओर हाइट गेज एंगल (गाटर) लगवाने का कार्य शुरू कराया। क्रेन की मदद से लगाए गए इन अवरोधकों के कारण अब कोई भी ट्रक, डंपर, बस अथवा अन्य भारी वाहन पुल पर प्रवेश नहीं कर सकेगा। हालांकि कार, जीप, मोटरसाइकिल और अन्य हल्के वाहनों को सावधानीपूर्वक आवागमन की अनुमति दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुल पर प्रतिबंध लगने के बाद मध्य प्रदेश की ओर से आने-जाने वाले ट्रक, डंपर और डीसीएम को फूप-चौरेला मार्ग होते हुए लखना-सिंडोस और चकरनगर-बकेवर मार्ग की ओर मोड़ा गया है। अचानक भारी वाहनों की संख्या बढ़ने से चकरनगर और हनुमंतपुरा कस्बे की संकरी सड़कों पर दिनभर जाम की स्थिति बनी रही। राहगीरों, दुकानदारों और स्थानीय निवासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

पुल में दरार आने से बड़े वाहनों को मोड़ा गया है। क्षेत्र के सभी प्रमुख स्थानों पर पुलिस की पिकेट लगाई गई है, इससे जाम जैसी स्थिति से निपटा जा सके। - रोहित कुमार मौर्य, उप-जिलाधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed