सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Etawah man misdeed woman on pretext of marriage and blackmailed her with an obscene video

Etawah: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, अश्लील वीडियो से किया ब्लैकमेल, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 12 Feb 2026 12:40 PM IST
विज्ञापन
सार

Etawah News: अमेठी निवासी युवक ने लखनऊ में नौकरी करने वाली इटावा की युवती को शादी का झांसा देकर शोषण किया और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया। फ्रेंड्स कॉलोनी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Etawah man misdeed woman on pretext of marriage and blackmailed her with an obscene video
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

इटावा जिले में एक युवती ने शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के आरोप में फ्रेंड्स कॉलोनी पुलिस ने अमेठी के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र की निवासी एक युवती ने फ्रेंड्स कॉलोनी थाने में पांच जनवरी को एक प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसमें बताया था कि वह लखनऊ में नौकरी करती थी।

Trending Videos

इस दौरान उसकी मुलाकात वर्ष 2023 में रंजीत यादव निवासी अमेठी से हुई थी। बताया कि आरोपी उसके ऑफिस में लोन की जानकारी करने आया था और उसी के बहाने उसका उसका नंबर ले लिया था। इसके बाद उसने युवती से बात करनी शुरू कर दी और दोस्ती कर ली। आरोप है कि रंजीत ने बेहतर नौकरी का लालच देकर पीड़िता की पुरानी नौकरी छुड़वा दी।  इसके बाद, उसने शादी का वादा करके शारीरिक संबंध बनाए और धोखे से अश्लील वीडियो व तस्वीरें भी बना लीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
जब पीड़िता ने शादी के लिए कहा, तो आरोपी मुकर गया। 18 मार्च 2024 को रंजीत यादव पीड़िता के इटावा स्थित घर पहुंचा और उसे अश्लील वीडियो दिखाकर धमकाने लगा। उसने धमकी दी कि अगर पीड़िता ने उसकी बात नहीं मानी या पुलिस में शिकायत की, तो वह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। साथ ही, उसके परिवार को जान से मार देगा। इस पीड़िता ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed