{"_id":"6a283203c068ac0f9b0fa7c6","slug":"etawah-sack-gets-entangled-in-ohe-during-strong-storm-khatipura-howrah-special-halted-for-20-minutes-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah: तेज तूफान में ओएचई बिजली लाइन में फंसी बोरी, खातीपुरा हावड़ा स्पेशल 20 मिनट खड़ी रही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah: तेज तूफान में ओएचई बिजली लाइन में फंसी बोरी, खातीपुरा हावड़ा स्पेशल 20 मिनट खड़ी रही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Published by: Shikha Pandey
Updated Tue, 09 Jun 2026 09:04 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मंगलवार शाम दिल्ली-हावड़ा रेलवे ट्रैक पर तेज तूफान में उड़कर आई एक बोरी ओएचई बिजली लाइन में फंस गई। इससे खातीपुरा हावड़ा स्पेशल ट्रेन को बीच रास्ते में रोकना पड़ा। यह घटना महेरा फाटक के पास करीब साढ़े चार बजे हुई। रेलवे गेटमैन की सूचना पर तत्काल कार्रवाई की गई। यदि ट्रेन नहीं रुकती तो इंजन के पेंटो एंगल में बोरी फंसने से बड़ा हादसा हो सकता था। रेलवे कर्मचारियों ने ओएचई लाइन को 5 बजकर 11 मिनट पर बंद किया। बोरी हटाने के बाद 5 बजकर 16 मिनट पर लाइन फिर शुरू की गई। इस दौरान दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पांच मिनट प्रभावित रहा और ट्रेन 20 मिनट तक खड़ी रही। रेलवे अधिकारियों की त्वरित कार्रवाई से स्थिति जल्द सामान्य हो गई।
मैनपुरी लाइन पर पेड़ गिरा, 38 मिनट प्रभावित रहा ट्रैक
तूफान में इटावा-मैनपुरी रेल लाइन पर राहतपुरा के पास 4 बजकर 52 मिनट पर एक भारी भरकम पेड़ रेलवे ट्रेक के बीच गिर गया जिससे करीब 38 मिनट तक ट्रैक प्रभावित रहा। हालांकि इस मार्ग पर उस समय ट्रेनों का कोई संचालन न होने से किसी प्रकार की असुविधा नहीं उठानी पड़ी। सूचना पर रेलवे टीम ने मौके पर पहुंचकर लाइन से पेड़ को हटवाया और यातायात बहाल कराया। इटावा रेलवे स्टेशन के अधीक्षक पीएम मीना ने बताया कि तेज तूफान में स्टेशन पर प्लेटफार्म चार पर लगा इटावा लिखा हुआ बोर्ड भी टूटकर क्षतिग्रस्त हो गया। रेलवे कालोनी में भी कई जगह पेड़ गिरने से काफी नुकसान हुआ है।
Trending Videos