सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Farrukhabad 1.37 lakh cases settled in National Lok Adalat Rs 11.91 crore recovered seven houses rehabilitated

Farrukhabad: राष्ट्रीय लोक अदालत में 1.37 लाख मामलों का निस्तारण, 11.91 करोड़ रुपये की वसूली, सात घर फिर बसे

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: Himanshu Awasthi Updated Sun, 15 Mar 2026 01:30 PM IST
विज्ञापन
सार

Farrukhabad News: फर्रुखाबाद में राष्ट्रीय लोक अदालत के दौरान 1.37 लाख से अधिक मामलों का निस्तारण कर 11.91 करोड़ रुपये वसूले गए। समझौते के आधार पर सात दंपतियों को पुनः एक साथ रहने के लिए विदा किया गया।

Farrukhabad 1.37 lakh cases settled in National Lok Adalat Rs 11.91 crore recovered seven houses rehabilitated
फर्रुखाबाद में लोक अदालत - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

फर्रुखाबाद जिले में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण और राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में शनिवार को कचहरी परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जनपद न्यायाधीश नीरज कुमार ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्जवलित और माल्यार्पण कर किया।

Trending Videos

लोक अदालत में जनपद के विभिन्न बैंक, विद्युत विभाग, नगर पालिका परिषद तथा अन्य प्रशासनिक विभागों ने अपने-अपने स्टॉल लगाकर पक्षकारों की सहमति से मामलों का निस्तारण कराया। बैंक वसूली से जुड़े 549 मामलों का निस्तारण कर बैंकों ने 6,32,78,500 रुपये की धनराशि वसूल की। वहीं 60,283 विद्युत बिल संबंधी मामलों का भी निस्तारण किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

अध्यक्ष नरेश कुमार ने 13 मामलों का समाधान कराया
प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय जमशेद अली ने 40 पारिवारिक व वैवाहिक मामलों का निस्तारण कराया, जिनमें सुलह-संधि के आधार पर सात दंपतियों को एक साथ रहने के लिए विदा किया गया। मोटर वाहन दुर्घटना दावा अधिकरण के पीठासीन अधिकारी संतोष कुमार तिवारी ने 20 मामलों का निस्तारण किया, जबकि जिला उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष नरेश कुमार ने 13 मामलों का समाधान कराया।

Farrukhabad 1.37 lakh cases settled in National Lok Adalat Rs 11.91 crore recovered seven houses rehabilitated
फर्रुखाबाद में लोक अदालत - फोटो : amar ujala

11.91 करोड़ रुपये धनराशि जमा कराई
लोक अदालत में विभिन्न न्यायालयों और विभागों की ओर से कुल 4574 लंबित मामलों में से 4089 का निस्तारण किया गया, जबकि 1,34,764 प्री-लिटिगेशन मामलों में से 1,33,680 मामलों का समाधान कराया गया। इस प्रकार कुल 1,39,338 मामलों में से 1,37,769 मामलों का निस्तारण कर 11,91,10,805 रुपये की धनराशि जमा कराई गई।

ये लोग रहे मौजूद
इस अवसर पर अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश शैली राय, अभिनितम उपाध्याय, शैलेंद्र सचान, तरुण कुमार सिंह, रितिका त्यागी, दीपेंद्र कुमार सिंह, मेराज अहमद, संदीप तिवारी, सत्येंद्र कुमार वर्मा, अंजू कंबोज, सीजेएम घनश्याम शुक्ला, एसीजेएम ज्ञानेंद्र सिंह सहित अन्य न्यायिक अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष जवाहर सिंह गंगवार, शिव नरेश सिंह,  डिप्टी चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल सुरेंद्र सिंह राणा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed