सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Farrukhabad Body of a young man found hanging in a mango orchard investigation begins

Farrukhabad: आम के बाग में लटका मिला युवक का शव, मां के पैर छुए और होलिका दर्शन के बाद लगाया फंदा, जांच शुरू

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: Himanshu Awasthi Updated Wed, 04 Mar 2026 04:05 PM IST
विज्ञापन
सार

Farrukhabad News: रसीदाबाद में प्रयागराज से होली मनाने आए युवक ने होलिका दर्शन के बाद फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस मौत के कारणों का पता लगा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

Farrukhabad Body of a young man found hanging in a mango orchard investigation begins
खुदकुशी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

फर्रुखाबाद जिले में होली मनाने घर आए युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। इससे परिजन में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। कंपिल थाना क्षेत्र क़े गांव रसीदाबाद (तिवारीयन ) निवासी राजू कठेरिया क़े पुत्र विकास कठेरिया (25 ) का शव बुधवार सुबह शौच गए ग्रामीणों को स्कूल के पीछे आम के बाग में दुपट्टे के फंदे से लटका मिला।

Trending Videos

मौत की खबर मिलते ही परिजनों मे कोहराम मच गया। युवक की मां रेखा का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा था। युवक चार भाइयों पंकज, रजनेश, अंकित मे सबसे बड़ा था। परिजन ने बताया मृतक प्रयागराज में एक बेकरी पर कारीगर था। वह कुछ दिन पूर्व क्षेत्र क़े गांव सरैया स्तिथ ससुराल आया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

शव पोस्टमार्टमम के लिए भेजा
वहां से मंगलवार शाम होली पर मनाने आया था। बुधवार सुबह बड़ो क़े पैर छूकर,होली माता क़े दर्शन कर बाग की तरफ चला गया। वहां फांसी लगाकर जान दे दी। परिजन मौत का कारण नहीं बता सके। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। एसओ नितिन चौधरी ने बताया शव पोस्टमार्टमम के लिए भेज दिया गया हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed