सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Farrukhabad: Elderly Couple's Tenant Turns Out to Be the Killer; Arrested and Sent to Jail

Farrukhabad: बुजुर्ग दंपती का किरायेदार ही निकला कातिल, गिरफ्तार कर भेजा जेल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: Shikha Pandey Updated Wed, 25 Mar 2026 09:35 PM IST
विज्ञापन
Farrukhabad: Elderly Couple's Tenant Turns Out to Be the Killer; Arrested and Sent to Jail
पुलिस अभिरक्षा में खड़ा हत्यारोपी जितेंद्र गुप्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला कूंचा गंगादरवाजा में पिछले माह हुए बुजुर्ग दंपती हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में किरायेदार को गिरफ्तार कर लिया है। उसके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त बिजली का तार भी बरामद किया है। पुलिस ने उसे अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।

Trending Videos


मोहल्ला कूंचा गंगादरवाजा निवासी पुरषोत्तम (73) और उनकी पत्नी पुष्पा देवी (71) की 27 फरवरी को दिनदहाड़े गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी। दोनों बुजुर्ग पैरालाइसिस से पीड़ित थे। सूचना पर पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे थे। उस समय पुलिस ने जल्द खुलासे का दावा किया था, लेकिन मामले के खुलासे में करीब एक माह का समय लग गया। दंपती के दामाद विमल कुमार निवासी गांव अकबरपुर लाल सहाय, थाना नयागांव (जनपद एटा) ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने जांच के दौरान कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को प्रभारी निरीक्षक एमएम चतुर्वेदी और क्राइम इंस्पेक्टर सुरजीत सिंह की टीम ने साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर मोहल्ला बगिया निवासी किरायेदार जितेंद्र गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह करीब आठ वर्षों से दंपती के घर में रह रहा था और उनकी सेवा करता था। दंपती ने उसे मकान देने का आश्वासन दिया था लेकिन बाद में मकान खाली करने के लिए कह दिया और उसे बेचने की तैयारी करने लगे। इसी रंजिश में उसने बिजली के तार से दोनों की हत्या कर दी।एएसपी अरुण कुमार सिंह ने कहा कि आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त बिजली का तार भी बरामद कर लिया गया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed