सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Farrukhabad Horrific end for a witness body found hanging in a mango orchard family alleges murder

Farrukhabad: गवाही देने का मिला खौफनाक अंत, आम के बाग में फंदे से लटका मिला शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: Himanshu Awasthi Updated Sun, 21 Jun 2026 11:46 AM IST
विज्ञापन
सार

Farrukhabad News: कायमगंज में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक की बेरहमी से हत्या कर उसका शव बाग में फंदे से लटका दिया गया। मृतक चार साल पुराने एक हत्याकांड का गवाह था, जिसके चलते आरोपी रोहित उर्फ भीमा ने शराब पिलाने के बहाने उसे मौत के घाट उतार दिया।

Farrukhabad Horrific end for a witness body found hanging in a mango orchard family alleges murder
रोते बिलखते परिजन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

फर्रुखाबाद जिले में कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव चिलसरी में शनिवार देर रात गवाह की हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। गांव निवासी दीपचंद उर्फ पंखिया (30) का शव गांव के बाहर एक आम के बाग में अंगोछे के फंदे से लटका मिला। शव खून से लथपथ था और उसके पैर जमीन से लगे हुए थे।


ग्रामीणों के अनुसार, शनिवार शाम दीपचंद ने गांव निवासी रोहित उर्फ भीमा के साथ शराब पी थी। देर रात नशे की हालत में रोहित ने गिहार बस्ती में खुद हत्या करने की बात कही, जिसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

शराब पिलाई और हत्या कर शव लटका दिया
परिजनों का आरोप है कि चार वर्ष पहले गांव के झब्बूलाल की हत्या हुई थी। इस केस में दीपचंद गवाह था, जिसके कारण आरोपी रोहित उससे पुरानी रंजिश मानता था। इसी रंजिश के चलते रोहित ने दीपचंद को पहले शराब पिलाई और फिर बाग में ले जाकर उसकी हत्या कर शव लटका दिया।

आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू
सीओ राजेश कुमार द्विवेदी और प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ला ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मृतक के भाई शिवोज की तहरीर पर आरोपी रोहित उर्फ भीमा के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed