Farrukhabad: रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का क्षत-विक्षत शव, परिजनों का आरोप- दोस्तों ने की है हत्या, जांच शुरू
Farrukhabad News: कायमगंज में रेलवे ट्रैक किनारे एक युवक का शव मिला है। परिजन उसके दोस्तों पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फर्रुखाबाद जिले में कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव सोतेपुर के पास शुक्रवार सुबह रेलवे ट्रैक किनारे एक युवक का क्षत-विक्षत शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर आरपीएफ, जीआरपी और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। युवक को सीएचसी लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस को युवक के पास एक बैग मिला, जिसमें शैक्षिक प्रमाण पत्र और आधार कार्ड रखे थे। दस्तावेजों के आधार पर उसकी पहचान पहले विक्रम चौहान पुत्र अबनीश कुमार निवासी भोलेपुर, फतेहगढ़ के रूप में हुई। उसके पास मिले मोबाइल फोन से संपर्क करने पर युवक की पहचान विमल उर्फ विक्की निवासी भोलेपुर के रूप में हुई।
दोस्त पर हत्या का आरोप
बताया गया कि विमल अपने दो दोस्तों के साथ गुरुवार को मथुरा में नौकरी करने के लिए घर से निकला था। उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई और उसके साथ गए दोनों युवक कहां हैं। इसकी जानकारी नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिजनों को सूचना दे दी गई है। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ला व फॉरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल की है। परिजन ने उसके दोस्त पर हत्या का आरोप लगाया है।