सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Farrukhabad Over 100 children fall ill after taking medication at school panic erupts in the village

Farrukhabad: स्कूल में दवा खाते ही 100 से अधिक बच्चे बीमार; गांव में मची अफरातफरी, जिलेभर की एंबुलेंस बुलाई गई

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 10 Feb 2026 03:25 PM IST
विज्ञापन
सार

Farrukhabad News: राठौर मोहिद्दीनपुर के एक स्कूल में मंगलवार को दवा खाने के बाद 100 से अधिक बच्चे गंभीर रूप से बीमार हो गए। उन्हें जिले भर की एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया है।

Farrukhabad Over 100 children fall ill after taking medication at school panic erupts in the village
अस्पताल में भर्ती बच्चे - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

फर्रुखाबाद जिले में मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के गांव राठौर मोहिद्दीनपुर के एक स्कूल में मंगलवार दोपहर में दवा खाने के बाद कुछ ही देर में 100 से अधिक बच्चे बीमार हो गए। उल्टी-दस्त पेट में दर्द की शिकायत के बाद पहुंचे अभिभावकों ने इसकी शिकायत शिक्षकों से की। इसके बाद मौके पर जिले भर की एंबुलेंस बुला ली गईं।

Trending Videos


विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चों को कमालगंज सीएचसी भेजा जा रहा है। कई परिजन अपने बच्चों को निजी अस्पताल लेकर चले गए हैं। गांव में अफरा तफरी का माहौल है। शिक्षा विभाग और पुलिस को सूचना दी गई हैं। अधिकारी मौके पर रवाना हो रहे हैं। दोपहर ढाई बजे जिले की सभी एंबुलेंस को मौके पर रवाना होने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed