सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Farrukhabad Two brothers died after being hit by a speeding DCM both had gone out to distribute wedding cards

Farrukhabad: तेज रफ्तार डीसीएम की टक्कर से दो भाइयों की मौत, शादी का कार्ड बांटने निकले थे दोनों, जांच शुरू

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: Himanshu Awasthi Updated Fri, 06 Mar 2026 08:03 PM IST
विज्ञापन
सार

Farrukhabad News: फर्रुखाबाद के राजेपुर में शादी का कार्ड बांटकर लौट रहे दो युवकों की डीसीएम की टक्कर से मौत हो गई, जिससे दो दिन बाद होने वाली शादियों की खुशियां गम में बदल गईं।

Farrukhabad Two brothers died after being hit by a speeding DCM both had gone out to distribute wedding cards
मृतकों की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

फर्रुखाबाद जिले में शहर कोतवाली के मोहल्ला अंगूरीबाग और गंगानगर निवासी विवेक कुशवाहा (26) के भाई विपिन की 10 मार्च को बरात आनी है। वह अपने मौसेरे भाई गंगादरवाजा निवासी अजय कुशवाह उर्फ गुड्डू (30) के साथ शुक्रवार सुबह बाइक से रिश्तेदारी में कार्ड बांटने के लिए निकला था।

Trending Videos

शाम करीब पांच बजे लौटते समय राजेपुर थाना क्षेत्र के गौटिया के पास तेज रफ्तार डीसीएम ने टक्कर मार दी। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को लोहिया अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। अजय इकलौता बेटा था। विवेक की बहन की 12 मार्च को बरात आनी है। शव मोर्चरी में रखवा दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed