{"_id":"69ae722640fc0510a00994e9","slug":"farrukhabad-young-woman-dies-after-being-hit-by-a-train-under-suspicious-circumstances-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad: संदिग्ध परिस्थितियों में ट्रेन से कटकर युवती की मौत, अगले महीने होनी थी शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad: संदिग्ध परिस्थितियों में ट्रेन से कटकर युवती की मौत, अगले महीने होनी थी शादी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: Shikha Pandey
Updated Mon, 09 Mar 2026 12:44 PM IST
विज्ञापन
युवती की फाइल फोटो व मौके पर पड़ताल करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
घर से लापता युवती का शव संदिग्ध हालात में रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। युवती की अगले महीने शादी तय हो गयी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव पीएम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं। थाना क्षेत्र के गांव कादरदादपुर निवासी संजीव श्रीवास्तव की पुत्री रेशमा (19) का शव संदिग्ध परिस्थितियों मे सोमवार सुबह गांव से कुछ दूरी पर रेलवे ट्रैक पर पुलिया के पास पड़ा मिला।
Trending Videos
मौत की खबर मिलते ही कोहराम मच गया। मां सोनी का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा था। युवती तीन भाई बहनों सचिन, शिवम में सबसे छोटी थी। मौके पर पहुंचे थाने के दरोगा दिनेश यादव, जीआरपी के दरोगा सुशील कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मियों ने जांच पड़ताल की। पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव पीएम के लिए भेज दिया है। परिजन मौत का कारण नहीं बता सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
