फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   For the first time in CSJMU back paper marks will be updated automatically, students will not have to make rou

Kanpur: सीएसजेएमयू में पहली बार...बैक पेपर के अंक खुद होंगे अपडेट, छात्रों को नहीं लगाने होंगे चक्कर

Tue, 09 Apr 2024 12:56 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 09 Apr 2024 12:56 PM IST
सार

Kanpur News: विवि के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने बताया कि इस पहल से छात्र-छात्राओं को काफी राहत मिलेगी। कार्य मैन्युअल करने में त्रुटि की संभावना भी बनी रहती थी, जिसकी संभावना अब शून्य हो जाएगी।

विज्ञापन
For the first time in CSJMU back paper marks will be updated automatically, students will not have to make rou
सीएसजेएमयू - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर में छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय के हजारों छात्रों के लिए राहत भरी खबर है। सेमेस्टर परीक्षाओं के बैक पेपर के अभ्यर्थियों को अपने अंक को मार्कशीट में अपडेट कराने के लिए विश्वविद्यालय के चक्कर नहीं लगाने होंगे। अब ऑटोमेशन सॉफ्टवेयर की मदद से अंक खुद ही मुख्य अंकतालिका में अपडेट हो जाएंगे।

विज्ञापन

छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) में नई शिक्षा नीति लागू है। इसके तहत सेमेस्टर प्रणाली से पाठ्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। अभी तक जिन छात्रों की सेमेस्टर परीक्षा में बैक आती थी, उन छात्रों को बैक परीक्षा देनी होती थी। बैक परीक्षा में मिले अंक के साथ एक एप्लीकेशन लिखकर विश्वविद्यालय में जमा करनी पड़ती थी।

विज्ञापन

आवेदन के साथ शुल्क भी जमा करना पड़ता था। इसके बाद ही विश्वविद्यालय सेमेस्टर की मार्कशीट में अंक को अपडेट करता था। इस पूरी प्रक्रिया में समय काफी बर्बाद होता था। अब यह प्रक्रिया ऑटोमेशन पर होगी। इसका प्रयोग पहली बार इस सेमेस्टर से किया गया है। सत्र 2023-24 विषम सेमेस्टर की परीक्षा में लगभग 65 हजार छात्र-छात्राओं ने बैक-पेपर दिया था।

अभी तक कई माह तक करना पड़ता था इंतजार
परिणाम के आधार पर सेमेस्टर रिजल्ट में भी संशोधन कर अपडेट कर दिया गया है। इस बार कुल 1.90 लाख परीक्षा परिणाम में अपडेट किया गया है। अभी तक इस प्रक्रिया में जहां छात्रों को चक्कर लगाने के साथ कई-कई माह तक इंतजार करना पड़ता था, वहीं विवि का लंबा स्टॉफ इस कार्य में लगता था।

विज्ञापन

कार्य मैन्युअल करने में रहती थी त्रुटि की संभावना
अब यह प्रक्रिया आसान व ऑनलाइन होगी। इस प्रक्रिया में त्रुटि की संभावना भी कम है। विवि के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने बताया कि इस पहल से छात्र-छात्राओं को काफी राहत मिलेगी। कार्य मैन्युअल करने में त्रुटि की संभावना भी बनी रहती थी, जिसकी संभावना अब शून्य हो जाएगी। यह व्यवस्था आने वाले सेमेस्टर की परीक्षा परिणामों से लागू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed