फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Four-Month-Old Infant Found Dead in Drain Under Suspicious Circumstances in Atarra

Banda: ननिहाल आए चार माह के मासूम की खुले नाले में मिली लाश, संदिग्ध हालात में मौत से कोहराम

Sat, 23 May 2026 08:29 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: प्रसून शुक्ला Updated Sat, 23 May 2026 08:29 PM IST
सार

Banda News: अतर्रा कस्बे के भवानीगंज मोहल्ले में शनिवार दोपहर चार माह के मासूम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। बच्चे को घर के बाहर चबूतरे पर सुलाया गया था, लेकिन कुछ देर बाद वह वहां नहीं मिला। काफी तलाश के बाद उसका शव घर से करीब 10 फीट दूर खुले नाले में पड़ा मिला।

विज्ञापन
Four-Month-Old Infant Found Dead in Drain Under Suspicious Circumstances in Atarra
खुला नाला दिखाती हुई चार माह के मासूम की नानी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

भवानीगंज मोहल्ले में शनिवार दोपहर एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ अपने ननिहाल आए एक चार माह के मासूम बच्चे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बच्चा घर के बाहर चबूतरे पर सो रहा था, लेकिन कुछ ही देर बाद उसका शव पास के ही एक खुले नाले से बरामद हुआ।

विज्ञापन

चबूतरे से लापता हुआ बच्चा, नाले में मिला शव

प्राप्त जानकारी के अनुसार, महोबा निवासी संतोषी और कमलेश का चार वर्षीय पुत्र हिमांशु पिछले डेढ़ महीने से अपनी माँ के साथ ननिहाल में था। शनिवार दोपहर परिजनों ने उसे घर के बाहर बने चबूतरे पर सुलाया था। कुछ देर बाद जब माँ उसे देखने आई तो बच्चा वहां से गायब था। आनन-फानन में खोजबीन शुरू हुई तो घर से करीब 10 फीट दूर एक खुले नाले में हिमांशु पड़ा मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल पहुँचने से पहले ही थमी सांसें

परिजन मासूम को लेकर तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भागे, लेकिन वहां चिकित्सकों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृत मासूम के माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन

तीसरी संतान की मौत से टूटा परिवार

इस घटना का सबसे दुखद पहलू यह है कि संतोषी और कमलेश के दो बच्चों की मौत पहले भी हो चुकी है। हिमांशु उनकी तीसरी संतान था, जिसकी इस तरह संदिग्ध मौत ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। मोहल्ले के लोग भी इस घटना से स्तब्ध हैं।

आखिर नाले तक कैसे पहुँचा मासूम?

4 माह का बच्चा खुद चलकर या रेंगकर 10 फीट दूर नाले तक नहीं पहुँच सकता, ऐसे में यह मामला संदिग्ध नजर आ रहा है। इस संबंध में थाना प्रभारी संजीव कुमार चौबे का कहना है कि मामला अभी संज्ञान में नहीं आया है, लेकिन तहरीर मिलने या जानकारी होने पर मामले की गहनता से जाँच की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed