फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शादी समारोह में ओय गोरिये...गोली चल जाएगी गाने पर चली गोली, डांसर घायल

Sun, 01 Dec 2019 02:51 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 01 Dec 2019 02:51 PM IST
विज्ञापन
girl dancers injured by shooting at a wedding ceremony in chitrakoot
शादी समारोह में चली गोली, डांसर घायल - फोटो : अमर उजाला
चित्रकूट जिले के मऊ थाना क्षेत्र के टिकरा गांव में प्रधान की बेटी की शादी में डांस पार्टी के नाच गाने के दौरान ताबड़तोड़ गोलियां चलने से हड़कंप मच गया। एक गोली महिला डांसर के जबड़े में लगी और वह बेहोश होकर मंच पर ही गिर पड़ी। यह देख वहां हड़कंप मच गया। अफरा-तफरी में बराती दो सगे भाई भी मामूली रूप से घायल हुए।
girl dancers injured by shooting at a wedding ceremony in chitrakoot
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
तमंचा लेकर आरोपी भागने लगा तो कुछ लोगों ने पकड़कर उसकी पिटाई शुरू की लेकिन इसी बीच गांव के कई लोगों ने आकर उसे छुड़ा दिया तब आरोपी भागने में सफल रहा। उधर, डांसर को तत्काल मऊ सीएचसी में भर्ती कराया गया। प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसे लखनऊ रेफर किया है। अन्य घायल प्राइवेट अस्पताल में इलाज करा रहे हैं। उनकी हालत खतरे से बाहर है।
girl dancers injured by shooting at a wedding ceremony in chitrakoot
शादी समारोह में मची भगदड़ - फोटो : अमर उजाला
डांस पार्टी हमीरपुर जिले के भरूआ गांव की थी। सूचना पर अपर एसपी समेत भारी पुलिस बल पहुंचा लेकिन आरोपी नहीं मिला। इसके बाद पूरा वैवाहिक कार्यक्रम पुलिस की मौजूदगी में हुआ। टिकरा ग्राम पंचायत के प्रधान सुधीर सिंह की पुत्री सपना की शादी का कार्यक्रम शनिवार को चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
girl dancers injured by shooting at a wedding ceremony in chitrakoot
शादी समारोह में चली गोली, डांसर घायल - फोटो : अमर उजाला
मानिकपुर थाना क्षेत्र के बराहमाफी गांव के शिव प्रताप के पुत्र अशोक पटेल बारात लेकर आए थे। गांव के खेत के पास स्थित जनवासे में भरूआ सुमेरपुर से मंगाए गए डांस पार्टी का कार्यक्रम चल रहा था। इसी में बारातियों व घरातियों में कुछ लोग शराब के नशे में धुत होकर रात लगभग साढे 11 बजे तमंचे से हर्ष फायरिंग कर दी।
विज्ञापन
girl dancers injured by shooting at a wedding ceremony in chitrakoot
शादी समारोह में चली गोली, डांसर घायल - फोटो : अमर उजाला
जिससे डांसर हीना पत्नी पूना निवासी भरुआ सुमेरपुर व मिथलेश, कमलेश पुत्रगण दौलतराम घायल हो गए। यह देख वहां अफरा-तफरी मच गई। कुछ बारातियों ने फायरिंग करने वाले युवक को दबोचकर जमकर पिटाई कर दी। किसी तरह बच कर युवक वहां से भाग गया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed