{"_id":"69f667fc6206bc58b30bbef9","slug":"guruji-is-reading-the-census-paper-childrens-books-are-closed-kanpur-news-c-362-1-lu11014-146852-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: गुरुजी पढ़ रहे जनगणना का ककहरा, बच्चों की किताबें बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: गुरुजी पढ़ रहे जनगणना का ककहरा, बच्चों की किताबें बंद
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। जनगणना कार्य में पहली बार माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों के साथ प्रधानाचार्यों की भी ड्यूटी लगा दी गई है। जिले के 113 सहायता प्राप्त और 21 राजकीय इंटर कॉलेज इस दायरे में आए हैं जिनमें लगभग 115 विद्यालयों के प्रधानाचार्य प्रगणक बनाए गए हैं। इससे पहले बड़ी संख्या में शिक्षकों की ड्यूटी लगाई जा चुकी है। अब प्रधानाचार्यों के भी शामिल होने से स्कूलों की शैक्षणिक व्यवस्था पर असर पड़ने लगा है। नए सत्र में जहां प्रवेश प्रक्रिया और नियमित कक्षाएं शुरू हो चुकी हैं वहीं प्रधानाध्यापक व शिक्षक प्रशिक्षण के दौरान जनगणना का ककहरा सीख रहे हैं हालांकि इस दौरान कई विद्यालयों में कक्षाएं खाली रह रही हैं।
किदवईनगर स्थित श्री दुर्गा देवी विद्यालय इंटर कॉलेज में कक्षा एक से 12 तक करीब 250 छात्र अध्ययनरत हैं। विद्यालय में प्रधानाचार्य गुरु प्रसाद सहित सात शिक्षक हैं जिनमें सभी की ड्यूटी जनगणना में लगाई गई है। प्रधानाचार्य के अनुसार पूरे स्टाफ के प्रशिक्षण में व्यस्त रहने से विद्यालय संचालन और नामांकन प्रक्रिया दोनों प्रभावित हो रहे हैं।
छावनी स्थित गंगादीन गौरीशंकर इंटर कॉलेज में लगभग 300 छात्र हैं। विद्यालय में 27 शिक्षकों की तैनाती है लेकिन जनगणना ड्यूटी लगने के बाद केवल छह शिक्षक ही शेष रह गए हैं। प्रधानाचार्य डॉ. तपेश्वरी ने बताया कि वे स्वयं प्रगणक के रूप में शिक्षकों के साथ प्रशिक्षण ले रही हैं। उन्होंने कहा कि सीमित स्टाफ के कारण पढ़ाई और नामांकन दोनों प्रभावित हो रहे हैं।
चमनगंज स्थित हलीम मुस्लिम इंटर कॉलेज में करीब 2500 छात्र हैं। यहां 60 कर्मचारियों का स्टाफ है जिसमें से 40 से अधिक की ड्यूटी जनगणना में लग गई है। प्रधानाचार्य अजीम हुसैन ने बताया कि उनकी ड्यूटी भी लगाई गई है। रोज स्टाफ प्रशिक्षण में शामिल होता है और छात्र कक्षाओं में खाली बैठे रहते हैं। 20 कमरों वाले विद्यालय का संचालन सीमित स्टाफ के सहारे करना बेहद कठिन है।
गोविंदनगर स्थित क्राइस्ट चर्च इंटर कॉलेज में 24 शिक्षकों में से 18 की ड्यूटी जनगणना में लगाई गई है। विद्यालय में करीब 300 से अधिक छात्र अध्ययनरत हैं। प्रधानाचार्य प्रो. प्रमेश मैसी ने बताया कि वे भी प्रगणक के रूप में कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण और जनगणना कार्य के कारण विद्यालय के प्रशासनिक, शैक्षणिक और नामांकन संबंधी कार्यों में संतुलन बनाना चुनौतीपूर्ण हो गया है।
- मानव संपदा पोर्टल पर सभी प्रधानाचार्य वर्तमान में प्रवक्ता पद पर प्रदर्शित हो रहे हैं। प्रशासन की ओर से जनगणना कार्य के लिए यहीं से डाटा उठाया गया है। डाटा अपडेट नहीं होने से प्रधानाचार्य को प्रगणक की ड्यूटी करनी पड़ रही है। वहीं शिक्षकों की ड्यू्टी भी प्रशासन की ओर से लगाई गई है। - संतोष कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक
Trending Videos