{"_id":"6a364d19bd97c19fbe005b46","slug":"hamirpur-accident-car-and-bike-collide-on-nh-34-one-person-dead-and-another-critically-injured-2026-06-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur Accident: एनएच-34 पर कार और बाइक की भिड़ंत, दोनों के उड़ गए परखच्चे, एक की मौत और एक गंभीर, रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur Accident: एनएच-34 पर कार और बाइक की भिड़ंत, दोनों के उड़ गए परखच्चे, एक की मौत और एक गंभीर, रेफर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Sat, 20 Jun 2026 01:53 PM IST
विज्ञापन
सार
Hamirpur News: मौदहा में एनएच-34 पर अर्टिका कार और बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई है, जबकि दूसरा घायल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और मामले की जांच कर रही है।
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
हमीरपुर जिले के मौदहा कोतवाली क्षेत्र में एनएच-34 पर शुक्रवार को फिर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत बीएसएनएल टावर के पास अर्टिका कार और बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक के परखच्चे उड़ गए। घटना में घायल दो बाइक सवारों को सीएचसी में भर्ती कराया गया।
यहां इलाज के दौरान एक की मौत हो गई, जबकि दूसरे की नाजुक हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एनएच-34 पर अर्टिका कार और बाइक की भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
गंभीर घायल को रेफर किया
आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और एंबुलेंस की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। सीएचसी में एक युवक ने दम तोड़ दिया। वहीं, दूसरे घायल की हालत नाजुक बनी हुई है, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है।