सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Hamirpur Accident Head on collision between dumper and milk tanker driver suffers tragic death

Hamirpur Accident: डंपर और दुग्ध वाहन में आमने-सामने भिड़ंत, चालक की दर्दनाक मौत, हाईवे पर लगा लंबा जाम

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Wed, 20 May 2026 12:45 PM IST
विज्ञापन
सार

Hamirpur News: भरुआ सुमेरपुर में बुधवार तड़के डंपर और दुग्ध वाहन की आमने-सामने की टक्कर में चालक की मौत हो गई, जबकि डंपर चालक फरार है।

Hamirpur Accident Head on collision between dumper and milk tanker driver suffers tragic death
Hamirpur Road Accident - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

हमीरपुर जिले में भरुआ सुमेरपुर थाना क्षेत्र नेशनल हाईवे-34 पर हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे फैक्टरी एरिया पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार ट्रक और दुग्ध के वाहन की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दुग्ध वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी अस्पताल में मौत हो गई। 

Trending Videos

जानकारी के अनुसार, गिट्टी से लदा डंपर महोबा से कानपुर की ओर जा रहा था। वहीं, दुग्ध वाहन माती, कानपुर देहात से महोबा की तरफ आ रहा था। फैक्टरी एरिया पेट्रोल पंप के पास ओवरटेक के दौरान दोनों वाहन अनियंत्रित होकर आमने-सामने टकरा गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि दुग्ध वाहन के परखच्चे उड़ गए। वाहन चालक अनिल कुमार पुत्र बलवान दास निवासी भोगनीपुर कबरपुर कानपुर देहात गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायल को जिला अस्पताल हमीरपुर भेजा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डंपर चालक मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया। पुलिस ने क्रेन और हाइड्रा की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे करवाकर यातायात सुचारु कराया। पुलिस ने दोनों वाहन स्वामियों और मृतक के परिजनों को सूचना दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed