{"_id":"69ac5dc9c5bb5b231107ed2b","slug":"hamirpur-advocate-commits-suicide-writes-in-suicide-note-that-young-woman-ruined-his-life-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: अधिवक्ता ने मौत को गले लगाया, सुसाइड नोट में युवती द्वारा उसकी जिंदगी बर्बाद करने की बात लिखी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: अधिवक्ता ने मौत को गले लगाया, सुसाइड नोट में युवती द्वारा उसकी जिंदगी बर्बाद करने की बात लिखी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Sat, 07 Mar 2026 10:48 PM IST
विज्ञापन
अधिवक्ता की फाइल फोटो व सुसाइड नोट
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अधिवक्ता की मौत और सुसाइड नोट मिलने के बाद पुलिस वजह को तलाशने में जुटी है। कोतवाली पुलिस अधिवक्ता के कॉल डिटेल रिकार्ड, व्हाट्सएप चैट, फेसबुक, इंस्टाग्राम एकाउंट को खंगाल रही है। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
कुरारा थाना क्षेत्र के कुसमरा गांव निवासी अधिवक्ता देवी प्रसाद यादव (33) पुत्र जयकरन अमन शहीद पार्क मोहल्ले में एक किराए के मकान में रहते थे। बीते शुक्रवार शाम कोतवाली पुलिस ने बंद कमरे से अधिवक्ता का शव फंदे से लटकता हुआ बरामद किया। जेब से बरामद सुसाइड नोट में एक युवती द्वारा उसकी जिंदगी बर्बाद करने और 11 साल के रिश्ते में धोखा देने की बात मरने से पहले लिखी। कोतवाली पुलिस व फील्ड यूनिट टीम घटनास्थल से साक्ष्य संकलन करते हुए मामले की जांच में जुटी है।
होली की छुट्टियों में वृंदावन घूमने गए थे
मकान मालिक के बेटे मयंक पाल ने बताया कि अधिवक्ता बेहद हंसमुख व मिलनसार स्वभाव के रहे। होली की छुट्टियों में वृंदावन धाम घूमने गए थे। मोबाइल से बात हुई बेहद खुश नजर आ रहे थे। घटना वाले दिन सुबह मुलाकात हुई, काफी परेशान नजर आ रहे थे। सीढ़ियों से चढ़कर अपने आपको कमरे में बंद कर लिया। देर शाम तक दरवाजा न खुलने पर अनहोनी की आशंका हुई।
अधिवक्ता की पांच मई को तय थी शादी
परिजनों ने बताया कि तीन भाइयों में दूसरे नंबर के थे। पांच मई को शादी तय थी किंतु डीपी के आत्मघाती कदम ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया है। वहीं अधिवक्ता साथी धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि करीब डेढ़ वर्ष पूर्व एक झांसी निवासी महिला ने मृतक अधिवक्ता समेत छह लोगों के खिलाफ गैंगरेप का आरोप लगाया था। हालांकि सीजेएम कोर्ट ने वाद को खारिज कर दिया और वर्तमान में डकैती कोर्ट में आदेश निगरानी पर है। बताया कि दोस्त झूठे आरोपों को लेकर तभी से बेहद तनाव में रहता था। एक और युवती से मिले धोखे ने मृतक साथी को पूरी तरह से मानसिक रूप से तोड़ दिया।
Trending Videos

मौत की वजह जानने के लिए फील्ड यूनिट टीम की रिपोर्ट व मृतक के कॉल डिटेल खंगाले जा रहे हैं। मौत की वजह स्पष्ट हो जाने के बाद यदि परिजनों से लिखित सूचना मिलती है तो आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। - पवन कुमार पटेल, कोतवाली प्रभारी हमीरपुर