सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Hamirpur Devotees traveling to Chitrakoot robbed women brutally assaulted police intimidate victims instead

Hamirpur: चित्रकूट जा रहे श्रद्धालुओं से लूटपाट, महिलाओं से जमकर की मारपीट, पुलिस ने पीड़ितों को ही धमकाया

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Sun, 03 May 2026 01:00 PM IST
विज्ञापन
सार

Hamirpur News: हमीरपुर में मुंडन संस्कार के लिए चित्रकूट जा रहे श्रद्धालुओं के साथ बदमाशों ने मुंडेरा गांव के पास जमकर मारपीट और लूटपाट की। बदमाशों ने श्रद्धालुओं से 32 हजार रुपये नकद और सोने के जेवर छीन लिए।

Hamirpur Devotees traveling to Chitrakoot robbed women brutally assaulted police intimidate victims instead
थाने में खड़ा पीड़ित परिवार - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

हमीरपुर जिले के भरुआ सुमेरपुर कस्बे में किसवाही से चित्रकूट मुंडन कार्यक्रम के लिए जा रहे लोगों पर मुंडेरा गांव के निकट बदमाशों ने वाहन रोककर महिलाओं के साथ जमकर मारपीट की और नकदी-जेवर आदि छीन कर ले गए। सूचना देने पर पहुंची पीआरवी टीम ने आरोपियों को पकड़ने के बजाय पीड़ितों को ही बंद करने की धमकी देने लगे। पीड़ितों का आरोप है कि थाने पहुंचने पर पुलिस ने मदद करने को बजाय उन्हें भगा दिया और सुबह दोनों पक्षों को आने के लिए कहा।

Trending Videos

सिसोलर थाना क्षेत्र के किसवाही गांव निवासी रोहित कुमार ने बताया कि अपनी बहन सोमवती, चाची राजेश्वरी और अन्य रिश्तेदारों के साथ मुंडन कार्यक्रम के लिए वैन से चित्रकूट जा रहे थे। तभी शनिवार की रात करीब 11:00 बजे मुंडेरा गांव के निकट कुछ लोगों ने उनको रोक कर मारपीट करने लगे। मारपीट करने से चाची राजेश्वरी की उंगली में गंभीर चोट आई है, जबकि रोहित कुमार सिर सहित कई जगह पर चोटें आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन





पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने की बजाय पीड़ितों को ही धमकाया
रोहित का आरोप है कि मारपीट करने के दौरान बदमाश उसकी जेब में पड़े 30 हजार रुपये छीन लिए। वहीं बहन सोमवती ने आरोप लगाया कि हमलावर उसके पर्स में पड़े दो हजार रुपये, गले में पहने सोने का मंगलसूत्र व हार छीन कर ले गए। पीड़ितों ने बताया कि फोन करने पर मौके पर आई पीआरवी पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने की बजाय उन्हें ही धमकाने लगी। वह रात में ही थाने पर आए। थाने में भी पुलिस ने मदद करने की बजाए उन्हें भगा दिया और सुबह दोनों पक्षों को आने के लिए कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed