पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Hamirpur Motorcyclist died after being hit by unidentified vehicle riding without helmet proved fatal

Hamirpur: अज्ञात वाहन ने टक्कर से बाइक सवार की मौत, बिना हेलमेट जाना बना जानलेवा, जांच में जुटी पुलिस

Tue, 07 Jul 2026 01:26 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Tue, 07 Jul 2026 01:26 PM IST
सार

Hamirpur News: इंगोहटा के पास हाईवे पर एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
Hamirpur Motorcyclist died after being hit by unidentified vehicle riding without helmet proved fatal
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala

विस्तार

हमीरपुर जिले में कुरारा थाना क्षेत्र के कुसमरा से खन्ना थाना क्षेत्र के खमरिया जा रहे बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसा सुबह करीब 10 बजे इंगोहटा के पास हाईवे पर हुआ, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। एंबुलेंस की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया है।

विज्ञापन

कुरारा थाना क्षेत्र के कुसमरा गांव निवासी अजय पाल सिंह (40) पुत्र रामेश्वर किसी कार्य से खन्ना थाना क्षेत्र के खमरिया गांव बिना हेलमेट लगाए बाइक से जा रहा था। इंगोहटा बस स्टैंड के पास हाईवे पर पीछे से आ रहे किसी अज्ञात वाहन ने इसको टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाई, जहां चिकित्सकों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। अचानक हुई इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक अपने पीछे पत्नी अनुसूइया, पुत्री शिवानी, कल्ली,भारती, पुत्र सुधीर व सुखबीर को रोता बिलखता छोड़ गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed