सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Hamirpur Police jeep overturns while trying to save motorcyclist guard dies and subinspector seriously injured

Hamirpur Accident: बाइक सवार को बचाने में पलटी पुलिस की जीप; गार्ड की मौत और दरोगा गंभीर रूप से घायल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 08 Feb 2026 04:29 PM IST
विज्ञापन
सार

Hamirpur News: हमीरपुर के चुरहा मोड़ पर बाइक सवार को बचाने के प्रयास में चिकासी थाने की जीप पलटने से गार्ड बृजेंद्र कुमार की मौत हो गई और दरोगा मोहित देव गंभीर रूप से घायल हो गए।

Hamirpur Police jeep overturns while trying to save motorcyclist guard dies and subinspector seriously injured
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

हमीरपुर जिले में  राठ-उरई मार्ग पर जरीया थाना क्षेत्र के चुरहा मोड़ के पास दोपहर करीब पौने तीन बजे चकासी थाना पुलिस की जीप अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में चिकासी थाने में तैनात गार्ड ब्रजेंद्र कुमार (55) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सब इंस्पेक्टर मोहित देव (35) गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना से पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार दरोगा मोहित देव गार्ड के साथ राठ कस्बे में एक मामले में शव का पोस्टमार्टम कराकर चिकासी थाने लौट रहे थे।

Trending Videos

इसी दौरान चुरहा मोड़ के पास जीप के सामने से बाइक सवार आ गए, जिन्हें बचाने के चक्कर मे  अचानक ब्रेक लगा दिया, जिससे जीप अनियंत्रित होकर दाहिने साइड आकर पलट गई। सूचना मिलते ही जरिया थाना प्रभारी दिनेश कुमार पांडेय, गोहांड चौकी प्रभारी वीरेंद्र प्रताप पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और राहत कार्य कराया। घायल दरोगा को इलाज के लिए सीएचसी गोहांड में भर्ती कराया गया है। मृतक गार्ड के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। सीओ सरीला शाहरुख खान ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की।

विज्ञापन
विज्ञापन



इमरजेंसी ब्रेक लगाते ही जीप का संतुलन बिगड़ा
मृतक गार्ड बूजेंद्र कुमार जरीया थाना क्षेत्र के रिहुन्टा गांव के निवासी थे। वह एक तारीख से चकासी थाने में ड्यूटी कर रहे थे। परिवार में उनकी पत्नी रामकुंवर और बेटा दिलीप (23) है। बताया गया कि वह पांच भाइयों में सबसे बड़े थे। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सीओ सरीला शाहरूख खान ने बताया कि चिकासी थाने की ओर लौटते समय सामने से आ रही एक बाइक को बचाने के प्रयास में चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाया, जिससे जीप का संतुलन बिगड़ गया और वाहन पलट गया। हादसे में गार्ड की मौत हुई है, जबकि दरोगा घायल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed