{"_id":"69bd5b929702caef8a0dd0b2","slug":"hardoi-accident-violent-collision-between-scorpio-and-bus-both-vehicles-overturn-into-ditch-contractor-dies-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi Accident: स्कॉर्पियो और बस की जोरदार टक्कर, खंती में पलटे दोनों वाहन, ठेकेदार की मौत और तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi Accident: स्कॉर्पियो और बस की जोरदार टक्कर, खंती में पलटे दोनों वाहन, ठेकेदार की मौत और तीन घायल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Fri, 20 Mar 2026 08:07 PM IST
विज्ञापन
सार
Hardoi News: हरपालपुर में स्कॉर्पियो और बस की टक्कर के बाद दोनों वाहन खंती में पलट गए, जिसमें रधानगर निवासी नितिन बागी की मौत हो गई। हादसे में दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनमें एक को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
Hardoi Road Accident
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
विस्तार
हरदोई जिले में हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र में कटरा-उन्नाव मार्ग पर स्कॉर्पियो और प्राइवेट बस की टक्कर हो गई। इसके बाद दोनों वाहन सड़क किनारे खंती में पलट गए। घटना में शहर काेतवाली क्षेत्र के राधानगर निवासी रक्षविजय सिंह उर्फ नितिन बागी (42) की मौत हो गई।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन
स्कॉर्पियो में सवार हरियावां थाना क्षेत्र के रारा निवासी संजय कुमार (50) और देहात कोतवाली क्षेत्र के दानियालगंज निवासी विवेक कुमार (35) घायल हो गए। घायलों को हरपालपुर सीएचसी ले जाया गया। यहां से संजय कुमार को मेडिकल कॉलेज हरदोई रेफर किया गया है। चालक अमित कुमार को मामूली चोटें आई हैं। बस में सवार कोई भी यात्री हताहत नहीं हुआ है।