{"_id":"69c3e995e561a7f9e10574ea","slug":"banda-one-month-after-marriage-bride-flees-with-lover-taking-jewelry-and-cash-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda: शादी के एक माह बाद दुल्हन प्रेमी संग जेवर-नकदी लेकर फरार, तीन युवकों पर अपहरण की प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda: शादी के एक माह बाद दुल्हन प्रेमी संग जेवर-नकदी लेकर फरार, तीन युवकों पर अपहरण की प्राथमिकी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: Shikha Pandey
Updated Wed, 25 Mar 2026 07:31 PM IST
विज्ञापन
सार
Banda News: दुल्हन प्रेमी संग जेवर-नकदी लेकर फरार हो गई। पशु चिकित्सक की 19 फरवरी को शादी हुई थी।
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
विस्तार
कालिंजर थाना क्षेत्र से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पशु चिकित्सक की नवविवाहिता शादी के महज एक महीने बाद ही अपने प्रेमी के साथ चली गई। जाते-जाते वह घर के जेवर और नकदी भी अपने साथ ले गई। थाना क्षेत्र के ग्राम निवासी चिकित्सक की शादी 19 फरवरी को नरैनी क्षेत्र के एक गांव की युवती से हुई थी। शादी के बाद घर में खुशियों का माहौल था और सब कुछ सामान्य चल रहा था।
Trending Videos
22 मार्च की रात करीब साढ़े 11 बजे चिकित्सक किसी काम से घर से बाहर गए थे। इसी दौरान मध्य प्रदेश छतरपुर जिले के सरबई निवासी रवि पटेल अपने दो दोस्त प्रांशु और रोहित के साथ कार लेकर गांव पहुंचा। मौका मिलते ही दुल्हन ने घर में रखे गहने और नकदी समेट ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
जब डॉक्टर वापस घर पहुंचा तो पत्नी गायब थी। खोजबीन में पता चला कि जेवर और नकदी भी नहीं हैं। इसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी रवि और युवती की मुलाकात करीब डेढ़ साल पहले एक शादी समारोह में हुई थी। तभी से दोनों के बीच बातचीत चल रही थी। शादी के बाद भी संपर्क जारी रहा और आखिरकार दोनों ने भागने साजिश रच डाली। पुलिस ने डॉ. की तहरीर के आधार पर रवि, प्रांशू और रोहित के खिलाफ अपहरण समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। थाना इंस्पेक्टर सुखराम सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।