फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Hardoi Police personnel and brother in law responsible for fatality man climbs mobile tower

Hardoi: मेरी मौत के जिम्मेदार होंगे पुलिस वाले और साढ़ू; दो मासूम बच्चों को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक

Sat, 18 Jul 2026 02:09 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,हरदोई Published by: प्रसून शुक्ला Updated Sat, 18 Jul 2026 02:09 PM IST
सार

Kanpur News: मल्लावां कस्बे के भगवंत नगर मोहल्ले में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक अपने सात वर्षीय बेटे और पांच वर्षीय बेटी को लेकर करीब 120 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

विज्ञापन
Hardoi Police personnel and brother in law responsible for fatality man climbs mobile tower
घटनास्थल पर जमा भीड़ - फोटो : amar ujala

विस्तार

रिश्तेदारों की कथित प्रताड़ना और स्थानीय पुलिस के कथित उत्पीड़न से क्षुब्ध होकर एक युवक अपने दो मासूम बच्चों (7 वर्षीय बेटे और 5 वर्षीय बेटी) को साथ लेकर 120 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर जा चढ़ा। युवक ने टावर पर चढ़ने से पहले एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है, जिसमें उसने अपनी मौत के लिए स्थानीय दरोगा, सिपाही, अपने साढ़ू और उसकी पत्नी को जिम्मेदार ठहराया है।

विज्ञापन

शनिवार सुबह करीब 11:30 बजे हुए इस हाई-वोल्टेज ड्रामे को देखकर इलाके में हड़कंप मच गया और देखते ही देखते मौके पर सैकड़ों ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के हाथ-पैर फूल गए और वे मौके पर पहुंच कर युवक को नीचे उतारने के प्रयास में जुट गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला भगवंत नगर निवासी छाया पुत्री राकेश ने बताया इनकी ससुराल नीर बहार थाना कोतवाली देहात हरदोई में है पिता राकेश कैंसर की बीमारी से परेशान हैं। वह तीन साल से मायके में रहकर पिता की सेवा और इलाज में मदद कर रही है।

विज्ञापन

बताया कि तीन माह से पति बबलू यही पर रुककर इलाज कर रहे हैं। बुधवार की रात करीब 9 बजे बड़ी बहन रामा पत्नी अंकित निवासी पिंडारी थाना सांडी अपने 6 लोगों के साथ घर पर आकर इन लोगों के साथ मार पीट की आरोप लगाया कि स्थानीय पुलिस ने उससे बीस हजार रुपए की मांग कर मारपीट की  है।





इससे आहत होकर शनिवार की सुबह करीब 11:30 बजे अपने सात वर्षीय पुत्र वैभव व पांच वर्षीय बेटी गौरी को लेकर मोहल्ले के मोबाइल टावर पर करीब 120 फीट की ऊंचाई पर चढ़ गया है । नोट में यह भी लिखा है कि मौत के जिम्मेदार दरोगा व सिपाही व साढ़ू इनकी पत्नी होंगी। मौके पर स्थानीय पुलिस युवक को उतारने का प्रयास कर रही है ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed