{"_id":"6a5bb97cafd02b4337062d44","slug":"up-higher-marks-in-second-board-exam-students-benefit-from-best-of-two-policy-2026-07-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: सेकेंड बोर्ड परीक्षा में पहले से ज्यादा नंबर, छाई खुशी की लहर, ‘बेस्ट ऑफ टू’ नीति से छात्रों को मिला फायदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: सेकेंड बोर्ड परीक्षा में पहले से ज्यादा नंबर, छाई खुशी की लहर, ‘बेस्ट ऑफ टू’ नीति से छात्रों को मिला फायदा
Sat, 18 Jul 2026 11:06 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Sat, 18 Jul 2026 11:06 PM IST
सार
Kanpur News: सीबीएसई की ओर से 15 से 21 मई के बीच परीक्षा कराई गई थी। कई छात्रों को फायदा मिला।
विज्ञापन
उजन स्वर्णकार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने शनिवार रात 10वीं कक्षा की दूसरी बोर्ड परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित कर दिया। छात्र-छात्राओं को पहली परीक्षा में आए नंबरों के मुकाबले इस बार और बेहतर नंबर मिले हैं। कई विषयों में पूरे के पूरे नंबर हासिल हुए हैं। दूसरी बोर्ड परीक्षा का आयोजन 15 से 21 मई के बीच हुआ था।
शहर के विभिन्न सीबीएसई स्कूलों में इस बार कई छात्रों ने अपने पहले परिणाम की तुलना में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है।परिणाम जैसे ही जारी हुआ उसे देखकर छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों में खुशी की लहर दौड़ गई। परीक्षा में शामिल हुए छात्रों को अपने अंकों में सुधार का मौका मिला। शिक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि ‘बेस्ट ऑफ टू’ नीति के तहत छात्रों को दोनों परीक्षाओं में से बेहतर अंक चुनने का लाभ मिला, जिससे रिजल्ट में सुधार हुआ है। सीबीएसई ने छात्रों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस बार भी परिणाम अपनी आधिकारिक वेबसाइट और डिजिलॉकर पर जारी किया। इससे छात्रों को बिना किसी परेशानी के तुरंत अपनी मार्कशीट प्राप्त हुई।

गणित में पहले थे 70 अब हुए 99 नंबर
विकास नगर निवासी डीपीएस कल्याणपुर की छात्रा स्तुति मिश्रा के रिजल्ट में काफी बदलाव हुआ। पहले उनके 93.2 अंक थे, जबकि सेकंड बोर्ड के परिणाम आने पर 96.2 हो गए। स्तुति ने गणित और अंग्रेजी विषय में सेकंड बोर्ड परीक्षा दी थी। पहली बार उनके गणित में 70 नंबर और अंग्रेजी में 85 नंबर थे, इस बार गणित में 99 और अंग्रेजी में 92 अंक हासिल हुए। स्तुति डीपीएस कल्याणपुर की 11वीं की पढ़ाई कर रही हैं।

सृजन के गणित में 90 से हो गए 100 अंक
कल्याणपुर निवासी सृजन शर्मा के अंक में भी काफी सुधार हुआ है। उनके पिछली बार गणित में 90 नंबर थे जबकि सेकंड बोर्ड परीक्षा में उन्हें 100 में 100 में नंबर मिले हैं। वही साइंस में पहले 89 नंबर थे इस बार बोर्ड में 97 अंक आए हैं। डीपीएस कल्याणपुर के छात्र सृजन के पहली बार 95.4 फीसदी अंक थे। अब 98 फीसदी अंक हो गए हैं।

ओवरऑल परसेंटेज में 1.2 की बढ़ोतरी
डीपीएस कल्याणपुर के छात्र उजन स्वर्णकार के सेकंड बोर्ड में ओवरऑल परसेंटेज में 1.2 की बढ़ोतरी हुई है। पहले बोर्ड परीक्षा में उजन को 96.4 परसेंटेज मिले थे इस बार 97.6 परसेंटेज मिले हैं। गणित में उनके नंबर 90 से बढ़कर 96 हो गए हैं।