सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi: SDM pelted with stones during inspection, suffers head injury

Hardoi: निरीक्षण करने गए एसडीएम पर पथराव, सिर फूटा, डीएम बोले- कोई कितना भी रसूखदार हो उसे बख्शा नहीं जाएगा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: Shikha Pandey Updated Mon, 08 Jun 2026 06:37 PM IST
विज्ञापन
Hardoi: SDM pelted with stones during inspection, suffers head injury
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के परियल में सोमवार शाम निरीक्षण करने गए उपजिलाधिकारी सुशील कुमार मिश्रा से प्रधान पुत्र ने अभद्रता कर दी। इस पर एसडीएम ने प्रधान पुत्र को अपने पास बैठा लिया। इसके बाद ग्राम प्रधान के नेतृत्व में आईं महिलाओं ने जमकर पथराव किया और प्रधान पुत्र को छुड़ा लिया। पथराव के दौरान एसडीएम का सिर फट गया। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहाबाद ले जाया गया है। घटना की जानकारी पर एडीएम प्रफुल्ल त्रिपाठी मौके के लिए रवाना हो गए हैं। पूरे मामले पर डीएम अनुनय झा ने कहा है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ किसी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। एसडीएम के साथ जिन लोगों ने भी अभद्रता की है, उन सब पर गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने दो टूक कहा कि कोई कितना भी रसूखदार हो उसे बख्शा नहीं जाएगा।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed