{"_id":"6a26ba6a8317a77f38015024","slug":"hardoi-dcm-truck-hits-cousins-one-dead-other-critically-injured-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi: डीसीएम ने फुफेरे भाइयों को मारी टक्कर, एक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi: डीसीएम ने फुफेरे भाइयों को मारी टक्कर, एक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: Shikha Pandey
Updated Mon, 08 Jun 2026 06:22 PM IST
विज्ञापन
सार
Hardoi News: डीसीएम ने फुफेरे भाइयों को टक्कर मार दी। हादसे में एक की जान चली गई। डीसीएम गलत दिशा से आ रही थी।
मयंक की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
लखनऊ-हरदोई राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोतवाली क्षेत्र में बेगमगंज के पास रविवार रात गलत दिशा से आ रहे डीसीएम ने बाइक सवार फुफेरे भाइयों को टक्कर मार दी। घटना में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। घटना के बाद चालक डीसीएम समेत मौके से भाग निकला।
Trending Videos
कोतवाली क्षेत्र के जमकुरा निवासी मयंक (19) इंटरमीडिएट का छात्र था। उनकी मां नीलम बीमार चल रही हैं। मयंक के चाचा गोविंद ने बताया कि रविवार रात वह बाइक से अपने फुफेरे भाई अंकित (24) के साथ मां की दवा लेने बेगमगंज जा रहा था। बेगमगंज के पास गलत दिशा से आई डीसीएम ने बाइक में सामने से टक्कर मार दी। घटना में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संडीला ले जाया गया। यहां चिकित्सक ने मयंक को मृत घोषित कर दिया। अंकित को हायर सेंटर रेफर किया गया। घटना का पता चलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक तीन भाई बहनों में सबसे छोटा था। कोतवाल वीरेंद्र पंकज ने बताया कि परिजनों से शिकायत लेकर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं।