सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Hardoi Young Man Dies at In Laws Gate While Attending Wedding Procession Wife Had Called Him Home

Hardoi: बरात में आए युवक की ससुराल के गेट पर मौत; पत्नी ने फोन कर बुलाया था घर, पिता ने लगाया हत्या का आरोप

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: Himanshu Awasthi Updated Fri, 13 Mar 2026 01:29 PM IST
विज्ञापन
सार

Hardoi News: हरदोई के जोगीपुर में बरात में शामिल होने आए युवक की उसकी ससुराल के बाहर संदिग्ध मौत हो गई। पिता ने पत्नी पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है।

Hardoi Young Man Dies at In Laws Gate While Attending Wedding Procession Wife Had Called Him Home
मृतक की फाइल फोटो और रोते बिलखते परिजन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

हरदोई जिले में शहर कोतवाली क्षेत्र के जोगीपुर में बृहस्पतिवार की रात बारात में शामिल होने आए युवक को पत्नी ने फोन करके बुला लिया। इसके बाद बेहोशी की हालत में वह ससुराल के गेट के बाहर पड़े मिले। परिजनों ने मौके पर पुलिस बुलाई। एंबुलेंस से पुलिस ने युवक को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। यहां चिकित्सक ने उसको मृत घोषित कर दिया। ग्राम जोगीपुर निवासी अवनीश (28) भैंस खरीदने और बेचने का काम करते थे।  वह मौसम के हिसाब से इधर-उधर डेरा डाल कर काम करते थे।

Trending Videos

पिता जय सिंह ने बताया कि इन दिनों वह सवायजपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सिलवारी में डेरा डाले हुए हैं। उनके साथ उनके पुत्र रामनाथ, राजा और दीपू काम करते हैं। इन दिनों अवनीश भी सिलवारी में ही रहते थे। साल 2013 में अवनीश की शादी मामा चंद्र किशोर की पुत्री रीतम के साथ हुई थी। सात साल पहले बीमारी से रितम की मौत हो गई थी। इसके एक साल बाद अवनीश ने जोगीपुर निवासी रिश्तेदार पप्पू की पुत्री मौसमी से शादी की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

बेहोशी की हालत में ससुराल के गेट के बाहर पड़े मिले अवनीश
छह माह से अवनीश और मौसमी में मनमुटाव हो गया था। इसके बाद से मौसमी अपने मायके में रह रहीं थीं। बृहस्पतिवार की शाम रिश्तेदार धर्मेंद्र की शादी में शामिल होने के लिए अवनीश गांव आए थे। धर्मेंद्र की बारात जोगीपुर में ही जा रही थी। इस दौरान बारात में शामिल अवनीश  को मौसमी ने फोन करके घर बुलाया। अवनीश घर गए। कुछ देर बाद अवनीश बेहोशी की हालत में ससुराल के गेट के बाहर पड़े मिले। वहां से निकल रहीं अवनीश की बड़ी बहन अनीरा ने उन्हें देखा।





पुलिस ने मौसमी को हिरासत में लिया
परिजनों को सूचना दी। फिर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने एंबुलेंस से अवनीश को मेडिकल कॉलेज पहुंचा। यहां देर रात 12:10 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। जय सिंह ने बहु पर पुत्र की हत्या का आरोप लगाया है। अवनीश की पहली पत्नी से पुत्र रजनीश और पुत्री इशू है। दूसरी पत्नी से पुत्री स्वारिका और पुत्र आरके है। पुलिस ने मौसमी को हिरासत में लिया है। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि शव का पंचनामा भरवाया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed