{"_id":"69c1a46d8e90ad26d5066494","slug":"harsh-vishesh-and-divyanshu-emerge-as-winners-in-powerlifting-sub-junior-category-kanpur-news-c-362-1-ka11003-143966-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: पावरलिफ्टिंग, बेंच प्रेस सब जूनियर वर्ग में हर्ष, विशेष और दिव्यांशु बने विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: पावरलिफ्टिंग, बेंच प्रेस सब जूनियर वर्ग में हर्ष, विशेष और दिव्यांशु बने विजेता
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। स्वरूपनगर स्थित बाल निकुंज भवन में आयोजित दो दिवसीय कानपुर मंडलीय क्लासिक पावरलिफ्टिंग, बेंच प्रेस एवं ओपन डेड लिफ्ट चैंपियनशिप का सोमवार को समापन हुआ। अलग-अलग भार वर्गों में प्रतिभागियों ने अपनी ताकत और तकनीक का शानदार प्रदर्शन करते हुए शीर्ष स्थान हासिल किए।
सब जूनियर वर्ग 53 किलोग्राम में हर्ष दिवाकर ने पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि प्रियांशु दूसरे और आस्तिक तीसरे स्थान पर रहे। 59 किलोग्राम वर्ग में विशेष सिंह विजेता बने और कृष्णा उपविजेता रहे। 66 किलोग्राम वर्ग में दिव्यांशु ने प्रथम स्थान हासिल किया, एस अभिषेक दूसरे और प्रांकुर गुप्ता तीसरे स्थान पर रहे।
जूनियर वर्ग में आस्तिक, आर्यन और अर्पित ने अपने-अपने भार वर्गों में शीर्ष स्थान प्राप्त किया। युवराज पोरवाल, विशेष सिंह और प्रत्यूष राठौड़ दूसरे स्थान पर रहे, जबकि दिव्यांशु, कृष्णा और तनवीर ने तीसरे स्थान पर कब्जा किया। सीनियर वर्ग के 59 किलोग्राम में अशोक मौर्य ने पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि कृष्णा दूसरे स्थान पर रहे।
बेंच प्रेस प्रतियोगिता में सब जूनियर वर्ग में आस्तिक, दानिश और दिव्यांशु विजेता रहे। जूनियर वर्ग में आस्तिक, एजाज और तनवीर ने पहला स्थान हासिल किया। ओपन डेड लिफ्ट में प्रियांशु पाठक और एस. अभिषेक प्रथम स्थान पर रहे, जबकि आस्तिक और दीपांशु दूसरे और कृष्णा तीसरे स्थान पर रहे।
प्रतियोगिता के सफल संचालन में निर्णायक मंडल में शामिल संघ के अध्यक्ष राजेश पाल, सचिव संदीप निगम, मो. शिबली, जितेंद्र, गुरुबीर सिंह, आदित्य निगम, मोती लाल, रमन सचान, गौरव, आभा शर्मा, सौम्या और चिराग निगम ने अहम भूमिका निभाई।
Trending Videos