{"_id":"6a8224239cbac573c70893bd","slug":"iit-to-develop-drones-and-robots-for-the-army-using-indigenous-technology-kanpur-news-c-12-1-knp1051-1620579-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: आईआईटी स्वदेशी तकनीक से सेना के लिए बनाएगा ड्रोन और रोबोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: आईआईटी स्वदेशी तकनीक से सेना के लिए बनाएगा ड्रोन और रोबोट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर। आईआईटी कानपुर रक्षा क्षेत्र के लिए कानपुर स्वदेशी तकनीक से ड्रोन, रोबोट, साइबर सुरक्षा, एआई आधारित उपकरण बनाएगा। इसके लिए आर्मी डिजाइन ब्यूरो का सहयोग मिलेगा। संस्थान की प्रयोगशालाएं सेना की जरूरतों के मुताबिक विकसित की जाएंगी।
आर्मी डिजाइन ब्यूरो के एडीजी मेजर जनरल गोपाल कपूर ने रविवार को आईआईटी कानपुर का दौरा किया। उन्होंने संस्थान में चल रहे अनुसंधान और नवाचार कार्यों की जानकारी ली। वैज्ञानिकों के साथ रक्षा क्षेत्र में नई तकनीक पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, ड्रोन, रोबोटिक्स, साइबर सुरक्षा और एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग जैसी तकनीकों को रक्षा जरूरतों के अनुरूप विकसित करना समय की मांग है।
रक्षा तकनीकों के अनुसंधान, प्रोटोटाइप विकास, परीक्षण और उद्योग के साथ सहयोग बढ़ाने पर भी मंथन हुआ। आईआईटी कानपुर पहले से ही ड्रोन, सर्विलांस, रोबोटिक्स और साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में कई परियोजनाओं पर काम कर रहा है, जिनमें से कुछ तकनीकों का उपयोग भारतीय सेना भी कर रही है।
विज्ञापन
उपनिदेशक प्रो. बृज भूषण ने कहा कि यह सहयोग रक्षा क्षेत्र में नवाचार को नई दिशा देगा और देश की तकनीकी आत्मनिर्भरता तथा राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।