{"_id":"6a632ac6944db022390eae73","slug":"jalaun-cm-yogi-to-visit-tomorrow-will-gift-374-projects-worth-1273-97-crore-and-address-a-public-meeting-2026-07-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Jalaun: कल आएंगे मुख्यमंत्री योगी, 1273.97 करोड़ की 374 परियोजनाओं की देंगे सौगात, जनसभा को भी करेंगे संबोधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun: कल आएंगे मुख्यमंत्री योगी, 1273.97 करोड़ की 374 परियोजनाओं की देंगे सौगात, जनसभा को भी करेंगे संबोधित
Fri, 24 Jul 2026 02:35 PM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Fri, 24 Jul 2026 02:35 PM IST
सार
Jalaun News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को जालौन के दौरे पर रहेंगे, जहां वे उरई के स्पोर्ट्स ग्राउंड में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान सीएम जिले को 1273.97 करोड़ रुपये की लागत वाली 374 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास कर बड़ी सौगात देंगे।
विज्ञापन
सीएम योगी के आगमन को लेकर तैयारियां पूरीं
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को जालौन दौरे पर रहेंगे। वह दोपहर 12:40 बजे उरई पहुंचेंगे और स्पोर्ट्स ग्राउंड में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री जिले को 1273.97 करोड़ रुपये की लागत वाली 374 विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। इनमें विभिन्न विभागों की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास शामिल है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। जनसभा स्थल पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पुलिस, प्रशासन और अन्य विभागों के अधिकारी लगातार व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहे हैं। बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए पार्किंग, यातायात और सुरक्षा की विशेष व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विकास की दृष्टि से महत्वपूर्ण है दौरा
मुख्यमंत्री के हाथों शुरू होने वाली विकास परियोजनाओं में सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा, सिंचाई, नगरीय विकास और आधारभूत सुविधाओं से जुड़े कार्य शामिल हैं। जनसभा में जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों और हजारों लोगों के शामिल होने की संभावना है। मुख्यमंत्री का यह दौरा जिले के विकास की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।