सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Jalaun: Encounter between police and a notorious bike thief; criminal injured after being shot in the leg

Jalaun: पुलिस और कुख्यात बाइक चोर के बीच मुठभेड़, पैर में गोली लगने से घायल हुआ बदमाश

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: Shikha Pandey Updated Mon, 18 May 2026 11:46 AM IST
विज्ञापन
Jalaun: Encounter between police and a notorious bike thief; criminal injured after being shot in the leg
घायल हुआ बदमाश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। बाइक चोरी की कई वारदातों में वांछित चल रहे कुख्यात बदमाश सुनील कुशवाहा निवासी रामपुरा के साथ रविवार की देर रात पुलिस की मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान आरोपी ने खुद को घिरता देख पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके पैर में लग गई, जिससे वह घायल हो गया। घायल बदमाश को पुलिस अभिरक्षा में इलाज के लिए जिला अस्पताल उरई में भर्ती कराया गया है।

Trending Videos


जानकारी के अनुसार मुठभेड़ उरई कोतवाली क्षेत्र के बघौरा बाईपास स्थित मरघट स्थल के पीछे हुई। पुलिस को सूचना मिली थी कि लंबे समय से फरार चल रहा बाइक चोर इलाके में मौजूद है। सूचना मिलते ही उरई कोतवाली पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम सक्रिय हो गई और पूरे इलाके की घेराबंदी कर सघन चेकिंग अभियान शुरू किया गया। इसी दौरान पुलिस टीम का सामना आरोपी सुनील कुशवाहा से हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि खुद को पुलिस से घिरा देख आरोपी ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस की गोली आरोपी के पैर में जा लगी, जिससे वह मौके पर ही घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस टीम ने तत्काल उसे कब्जे में लेकर इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मुठभेड़ की सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. ईशान सोनी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मौके से एक तमंचा, दो खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। साथ ही इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाकर अन्य संभावित गतिविधियों की भी जांच की गई।

अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. ईशान सोनी ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी पिछले करीब आठ महीनों से फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की गई थी। उन्होंने बताया कि आरोपी ने पुलिस टीम पर दो राउंड फायर किए थे, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में उसे गोली लगी। पुलिस के अनुसार आरोपी सुनील कुशवाहा के खिलाफ विभिन्न थानों में बाइक चोरी समेत 13 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। उसका लंबा आपराधिक इतिहास रहा है और वह लंबे समय से पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ था। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर उसके अन्य साथियों और चोरी के नेटवर्क की जानकारी जुटाने में लगी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed