सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Jalaun: Six teenagers' health deteriorated after eating prasad pedas

Jalaun: प्रसाद के पेड़े खाने से छह किशोरों की हालत बिगड़ी, दुकान पर खाद्य विभाग का छापा, नमूने भरे

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: Shikha Pandey Updated Wed, 04 Mar 2026 07:22 PM IST
विज्ञापन
Jalaun: Six teenagers' health deteriorated after eating prasad pedas
अस्पताल में भर्ती किशोर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उरई में मोहल्ला रामनगर स्थित मंदिर में प्रसाद के रूप में बांटे गए पेड़े खाने के बाद छह किशोरों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उल्टी-दस्त और पेट दर्द की शिकायत पर परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। सभी को तत्काल मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
Trending Videos


जानकारी के अनुसार मंगलवार को मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद प्रसाद के लिए पेड़े मंगवाए गए थे। ये पेड़े बच्चों और युवाओं में वितरित किए गए। आरोप है कि पेड़ा खाने के कुछ ही समय बाद कुछ किशोरों की तबीयत बिगड़ने लगी। देखते ही देखते कई बच्चों को उल्टी और घबराहट की शिकायत होने लगी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। पेड़ा खाने से रामनगर निवासी अभिजीत सिंह (16), प्रिंस तिवारी (17), अंश तिवारी (15), राज खान (16), राज (15) और रितेश (18) की हालत बिगड़ गई। सभी को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों के अनुसार फिलहाल सभी की स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ितों के परिजनों का आरोप है कि प्रसाद के लिए पेड़े शहर के प्रसिद्ध मिठाई विक्रेता ‘टिक्कू पेड़े वाले’ की दुकान से खरीदे गए थे। उनका कहना है कि पेड़े खाने के बाद ही बच्चों की तबीयत बिगड़ी, इसलिए मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदारों पर कार्रवाई की जाए। घटना की सूचना मिलते ही सिटी सीओ राजीव कुमार शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति की जानकारी ली। वहीं खाद्य विभाग की टीम ने संबंधित दुकान पर पहुंचकर पेड़ों के नमूने जांच के लिए भर लिए हैं। अधिकारियों का कहना है कि नमूनों को प्रयोगशाला भेजा गया है और रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि पेड़ों में किसी प्रकार की मिलावट या खराबी थी या नहीं।

दुकान संचालक ने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा है कि उनकी दुकान पर गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाता है और सभी उत्पाद ताजे व मानकों के अनुरूप होते हैं। फिलहाल पूरे मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल है और सभी की निगाहें अब जांच रिपोर्ट पर टिकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed