{"_id":"6a3033ecc02f37a7c8012585","slug":"jalaun-uncle-and-nephew-on-a-motorcycle-killed-after-being-hit-by-an-unidentified-vehicle-2026-06-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जालौन में भीषण हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार चाचा-भतीजे की मौत, मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालौन में भीषण हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार चाचा-भतीजे की मौत, मचा कोहराम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
Published by: Shikha Pandey
Updated Mon, 15 Jun 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
सार
अज्ञात वाहन की टक्कर से हादसा हुआ। बाइक सवार दोनों लोग म.प्र. लौट रहे थे। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
साली को छोड़कर मध्यप्रदेश लौट रहे चाचा-भतीजे की बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में भतीजे की मौके पर मौत हो गई, चाचा ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है। दोनों ने हेलमेट नहीं लगाया था। मध्यप्रदेश के भिंड जनपद के मिहौना थाना क्षेत्र स्थित बिंस्वारी गांव निवासी गौरव कुमार (22) अपने चाचा भीम सिंह (25) के साथ रविवार को रामपुरा थाना क्षेत्र के टीहर गांव में एक कार्यक्रम में अपनी साली को छोड़ने आए थे। कार्यक्रम के बाद रात करीब 10 बजे दोनों बाइक से अपने गांव लौट रहे थे।
जैसे ही उनकी बाइक माधौगढ़ क्षेत्र के मढ़ा गांव के पास ऊंचा रोड पर पहुंची, पीछे से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। हेलमेट न पहने होने के कारण दोनों के सिर में गंभीर चोटें आईं।
जैसे ही उनकी बाइक माधौगढ़ क्षेत्र के मढ़ा गांव के पास ऊंचा रोड पर पहुंची, पीछे से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। हेलमेट न पहने होने के कारण दोनों के सिर में गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने दोनों को सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने गौरव कुमार को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल भीम सिंह को मेडिकल कॉलेज झांसी भेज दिया गया। सोमवार को उपचार के दौरान उनकी भी मौत हो गई।
परिजनों ने बताया कि गौरव की शादी महज 15 दिन पहले हुई थी। सीओ माधौगढ़ अंबुज यादव ने बताया कि हादसे का कारण बने वाहन की तलाश की जा रही है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही वाहन को चिन्हित कर कार्रवाई की जाएगी।