सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Jewellery worth Rs 20 lakh and cash stolen from three houses

Kanpur News: तीन घरों से नकदी समेत 20 लाख के गहने चोरी

संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Mon, 15 Jun 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
Jewellery worth Rs 20 lakh and cash stolen from three houses
विज्ञापन
पुखरायां। भोगनीपुर थाना के नारायणपुर गांव में शनिवार रात चोरों ने दो सेवानिवृत्त शिक्षकों के घरों व एक अन्य घर से 15 हजार नकदी व 20 लाख के गहने पार कर दिए। सूचना पर पुलिस ने छानबीन की। तहरीर पर पुलिस जांच कर रही है।

नारायणपुर निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक ज्ञान सिंह ने बताया कि मकान का निर्माण कार्य चल रहा है। घर पर वह और पत्नी गीता देवी और बेटा ऋषि हैं। शनिवार रात खाना खाकर छत पर सो गए। भोर पहर 3:30 पर आंख खुली तो नीचे उतर कर आने पर देखा कि बाहर का दरवाजा खुला है। गैलरी के दरवाजे की कुंडी बंद थी। कमरा खुला पड़ा था। अंदर कमरे में अलमारी का ताला टूटा और सामान बिखरा पड़ा मिला। बक्से में रखे जेवरात गायब थे। आशंका जताई कि चोर बगल में मकान के खुले जीने से चढ़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, गांव के दूसरी छोर पर सेवानिवृत शिक्षक रामनाथ यादव का मकान है। उन्होंने बताया कि वह घर के बाहर लेटे थे। बेटी अपर्णा यादव आयी हैं। बेटा धर्मेंद्र पुखरायां के मकान में चला गया था। चोर बाहर के कमरे से अंदर आ गए और कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़ दिया। उसमें रखे 12 हजार रुपये नकद और जेवरात ले गए।
विज्ञापन

उसी गांव की शिवप्यारी ने बताया कि वह मकान में अकेली रहती हैं। शनिवार रात बाहर बरामदे में सो रही थीं। पीछे बने कमरे का दरवाजा खोलकर चोर अंदर घुस आए और कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़कर तीन हजार रुपये और जेवरात चोरी कर ले गए। सुबह जगने पर उन्हें घटना की जानकारी हुई। पुलिस ने पहुंच कर जांच की। प्रभारी थानाध्यक्ष राजेश कुमार रंजन ने बताया कि तहरीर मिली है। देवीपुर चौकी इंचार्ज को जांच के निर्देश दिए गए हैं। इसके बाद प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed