सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Case registered for 10.50 lakh fraud under the pretext of securing a plot near Jewar Airport

Kanpur: जेवर एयरपोर्ट के पास प्लॉट दिलाने के नाम पर 10.50 लाख की ठगी, रिपोर्ट दर्ज

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Sun, 14 Jun 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
सार

Kanpur News: यमुना प्राधिकरण की अधिसूचित भूमि को निवेश का सुनहरा मौका बता ठगी की। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।

Kanpur: Case registered for 10.50 lakh fraud under the pretext of securing a plot near Jewar Airport
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

जेवर एयरपोर्ट के पास प्लॉट दिलाने और मोटा मुनाफा होने का झांसा देकर एक व्यक्ति से 10.50 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। रावतपुर पुलिस ने आरोपी समेत तीन के खिलाफ धोखाधड़ी और धमकी देने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। इंद्रपुरी शारदानगर निवासी जितेंद्रनाथ शाक्य ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि मई 2025 में अलीगढ़ के ग्राम स्यारौल निवासी योगेश कुमार अपने दो साथियों के साथ उनके घर आया था।



योगेश ने खुद को जमीन कारोबारी बताते हुए जेवर एयरपोर्ट के निकट स्थित जमीन में प्लॉट उपलब्ध कराने का प्रस्ताव दिया। 15 जून 2025 को 500 वर्गगज का प्लॉट बुक कराने के नाम पर 51 हजार रुपये ऑनलाइन जमा कराए गए। अलग-अलग तिथियों में स्वयं, बेटी आकांक्षा और दामाद अविनाश कुशवाहा के खातों से कुल 10.50 लाख रुपये आरोपी के खाते तथा उसकी कंपनी डेलोनिक्स बिल्डटेक में ट्रांसफर किए गए। कुछ समय बाद आरटीआई के माध्यम से मिली जानकारी ने पूरे सौदे की हकीकत सामने ला दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पता चला कि संबंधित भूमि यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) की अधिसूचित भूमि है जहां प्लॉटिंग और निर्माण पूरी तरह अवैध है तथा किसी भी समय धवस्तीकरण की कार्रवाई हो सकती है। रुपये वापस मांगने पर गालीगलौज कर जान से मारने की धमकी दी गई। रावतपुर इंस्पेक्टर कमलेश राय ने बताया कि तहरीर पर योगेश कुमार और दो अन्य लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed