सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Paralyzed woman ends her life by hanging herself on the 36th day of marriage

Kanpur: लकवाग्रस्त महिला ने शादी के 36वें दिन फंदा लगा दी जान, दो साल से चल रहे इलाज से अवसाद में थी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Sun, 14 Jun 2026 10:17 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: Paralyzed woman ends her life by hanging herself on the 36th day of marriage
गमगीन परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सचेंडी के बकई नकटू धर्मंगदपुर में शादी के 36वें दिन लकवाग्रस्त महिला साक्षी उर्फ पूजा (26) ने मायके में पंखे से फंदा लगाकर जान दे दी। परिजन के अनुसार दो साल से लकवे का इलाज चलने के कारण वह अवसाद में थीं। बीते मंगलवार को मायके आई थीं और रविवार को फतेहपुर में डॉक्टर को दिखाने जाना था।


गांव के रहने वाले किसान मुन्नालाल के अनुसार उन्होंने नौ मई 2026 को बेटी साक्षी उर्फ पूजा की शादी ककवन क्षेत्र के औरव शाहपुर निवासी सिविल ठेकेदार विजय से की थी। परिजन के अनुसार साक्षी करीब दो वर्षों से कमर के नीचे लकवा की बीमारी से पीड़ित थी। इसके चलते उसे चलने-फिरने में परेशानी होती थी। इलाज फतेहपुर के एक चिकित्सक से चल रहा था। भाई संदीप ने बताया कि बहन बीते मंगलवार को मायके आई थी। शनिवार को पिता मुन्नालाल, मां लौंगश्री, संदीप और सुनील खेत पर थे। इसी दौरान उसने फंदा लगाकर जान दे दी। सचेडी इंस्पेक्टर दीनानाथ मिश्रा ने बताया कि दोनों पक्षों का कोई आरोप नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed