{"_id":"6a2edd1e37a39951d20f9a96","slug":"kanpur-2-50-lakh-in-financial-aid-misappropriated-by-impersonating-an-mlc-2026-06-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: फर्जीवाड़ा कर एमएलसी के नाम से 2.50 लाख की सहायता राशि हड़पी, पढ़ें पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: फर्जीवाड़ा कर एमएलसी के नाम से 2.50 लाख की सहायता राशि हड़पी, पढ़ें पूरा मामला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Sun, 14 Jun 2026 10:26 PM IST
विज्ञापन
सार
मेस्टन रोड के युवक ने फर्जी पत्र तैयार कर मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से आर्थिक सहायता प्राप्त की। मुख्यमंत्री कार्यालय में शिकायत पर अपर मुख्य सचिव ने पुलिस कमिश्नर को पत्र भेज जांच के निर्देश दिए।
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से आर्थिक सहायता दिलाने के नाम पर फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य संतोष सिंह ने आरोप लगाया कि उनके नाम और सरकारी पैड का दुरुपयोग कर मूलगंज के एक व्यक्ति ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर 2.50 लाख रुपये की सहायता राशि हड़प ली। मामले में मुख्यमंत्री कार्यालय से जांच के निर्देश दिए गए हैं।
लखनऊ तिलक मार्ग स्थित मंत्री आवास निवासी संतोष सिंह ने मूलगंज थाने में दर्ज रिपोर्ट में बताया कि मेस्टन रोड मखनिया बाजार निवासी मो. आदिल ने उनके नाम से फर्जी पत्र तैयार कर मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से आर्थिक सहायता प्राप्त की। आरोप है कि शासनादेश के तहत चार जून 2026 को ई-पेमेंट के माध्यम से 2.50 लाख रुपये की राशि लखनऊ स्थित मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के खाते में भेजी गई। भाजपा नेता संतोष सिंह ने कहा कि उनके सरकारी पैड और नाम का दुरुपयोग कर सरकारी धनराशि के गबन तथा फर्जीवाड़े को अंजाम दिया गया है।

उन्होंने प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की। मुख्यमंत्री कार्यालय से प्राप्त शिकायत पर अपर मुख्य सचिव संजय प्रसाद ने पुलिस कमिश्नर को पत्र भेजकर मामले की जांच कर दोषियों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई करने तथा रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। मूलगंज इंस्पेक्टर विक्रम सिंह ने बताया कि जिस व्यक्ति पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की गई है उसे फोर्थ स्टेज का कैंसर है। मामले की विस्तृत जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।