फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रियल लाइफ ट्विन्स के साथ वरुण, तापसी और जैकलीन ने किया ‘जुड़वां 2’ का प्रमोशन

Thu, 24 Aug 2017 02:51 PM IST
गौरव शुक्ला, अमर उजाला, कानपुर
गौरव शुक्ला, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 24 Aug 2017 02:51 PM IST
विज्ञापन
judwa 2 promotion with real life twins
फिल्म जुड़वां 2 के प्रमोशन में एक्टर वरुण धवन के साथ कानपुर की जुड़वां बहनें
वरुण धवन, तापसी पन्नू और जैकलीन फर्नांडिस की अपकमिंग फिल्म ‘जुड़वां 2’ इन दिनों काफी चर्चा में है। हाल ही में फिल्म का पहला ट्रेलर भी रिलीज कर दिया गया है। जुड़वां 2 के ट्रेलर लॉन्चिंग में कानपुर शहर के श्याम नगर इलाके की शर्मा सिस्टर्स भी मौजूद थीं। अब ये दोनों बहनें फिल्म का प्रमोशन कर रही हैं। 

 
judwa 2 promotion with real life twins
शर्मा सिस्टर्स
कानपुर के श्याम नगर निवासी सतीश कुमार शर्मा की दोनों बेटियां दृष्टि शर्मा और सृष्टि शर्मा को जुड़वां होने की वजह से बड़ी लोकप्रियता हाथ लगी है। ‘अमर उजाला’ से बातचीत में दृष्टि ने कहा कि कुछ दिनों पहले फेसबुक पर फॉक्स स्टार स्टूडियो और रेडियो मिर्ची की ओर से कराए जा रहे ट्विन्स कॉन्टेस्ट की जानकारी मिली थी। ऑनलाइन फॉर्म अप्लाई किया था जिसमें हम दोनों बहनों ने अपने फोटोग्राफ्स और डिटेल्स सबमिट किए थे।
 
judwa 2 promotion with real life twins
शर्मा सिस्टर्स
शनिवार को मुंबई से फोन आया कि हमारा सेलेक्शन वरुण धवन की फिल्म ‘जुड़वां 2’ के स्पेशल ट्रेलर लॉन्चिंग की नई स्ट्रेटेजी के तहत हुआ है। फ्लाइट की टिकट भी आ गई। अगले दिन रविवार की रात हम दोनों बहनें मुंबई पहुंच गईं। सोमवार 21 अगस्त को मुंबई के जूहू पीवीआर में फिल्म की ट्रेलर लॉन्चिंग से पहले 100 जुड़वा लोगों में ‘टॉप-5 जुड़वां’ हम दोनों बहनों को चुना गया। प्रमोशन के बाद फिल्म के एक्टर वरुण धवन, तापसी पन्नू और जैकलीन फर्नांडिस से पर्सनली मिलने का मौका मिला।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन
judwa 2 promotion with real life twins
फिल्म जुड़वां 2 के प्रमोशन में एक्टर वरुण धवन
वरुण सलमान की तरह धमाल मचा पाएंगे या नहीं
दरअसल इस स्ट्रेटेजी का हिस्सा है रियल लाइफ में ट्विन्स की खोज। इसके लिए कुछ दिनों पहले ही पूरे देश से ट्विन्स की एंट्रीज मंगवाई गयी थीं। इसके लिए वरुण धवन ने ट्विटर पर एक वीडियो भी पोस्ट किया था। देश भर से इसके लिए जो भी एंट्रीज आईं, उनमें से कुछ ट्विन्स को चुनकर ट्रेलर लॉन्च में शामिल होने का मौका दिया गया।
 
विज्ञापन
judwa 2 promotion with real life twins
फिल्म जुड़वां 2 के प्रमोशन में एक्टर वरुण धवन के साथ कानपुर की जुड़वां बहनें
वैसे प्रमोशन की यह स्ट्रेटेजी तो कामयाब होती नजर आ रही है लेकिन अब देखना ये है कि फिल्म में वरुण धवन बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की तरह धमाल मचा पाएंगे भी या नहीं। फिल्म का निर्देशन डेविड धवन ने किया है। जिसमे वरुण धवन लीड रोल अदा कर रहे हैं साथ ही जैकलीन फर्नांडिस और तापसी पन्नू भी फिल्म में लीड रोल में हैं। 29 सितंबर को रिलीज होने वाली फिल्म ‘जुड़वां-2’ साल 1997 में आई सुपरहिट फिल्म ‘जुड़वा’ का सीक्वल है।  
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed