सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kannauj  body of farmer who had gone to irrigate his field was found family alleges murder one in custody

Kannauj: खेत में पानी लगाने गए किसान का मिला शव; परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, एक हिरासत में

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Mon, 16 Feb 2026 03:51 PM IST
विज्ञापन
सार

Kannauj News: सौरिख थाना क्षेत्र में सिंचाई करने गए किसान का शव खेत में मिला। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया, जिसके बाद पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है।

Kannauj  body of farmer who had gone to irrigate his field was found family alleges murder one in custody
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

कन्नौज जिले के सौरिख थाना क्षेत्र में रविवार रात खेत में पानी लगाने गए किसान का सुबह शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जबकि परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए हंगामा किया।

Trending Videos

सौरिख थाना क्षेत्र के नगला वीरभान गांव निवासी अविवाहित किसान चंद्रपाल सिंह यादव (50) पुत्र श्री कृष्णा यादव  रविवार रात ट्यूबवेल से खेत में पानी लगाने गए हुए थे। सुबह तक वापस नहीं लौटे तो परिजनों ने  खोजबीन की। कुछ देर बाद उनका शव गांव के बाहर खेत में पड़ा मिला। शव मिलने की सूचना पर परिजनों में चीख पुकार मच गई।

विज्ञापन
विज्ञापन




एक युवक को हिरासत में लिया
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। थाना प्रभारी जयंती प्रसाद गंगवार ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, परिजनों द्वारा लगाए गए आरोप पर पुलिस ने पूछताछ के लिए एक युवक को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed