फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kannauj Crime Investigation into gangster Nawab Singhs benami assets extends to the Braj region

Nawab-Neelu: गैंगस्टर की काली कमाई का 'ब्रज कनेक्शन', बेनामी साम्राज्य पर पुलिस की नजर, जल्द होगी बड़ी कुर्की

Sat, 11 Jul 2026 04:17 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: Himanshu Awasthi Updated Sat, 11 Jul 2026 04:17 PM IST
सार

Kannauj Crime News: कन्नौज के पूर्व ब्लॉक प्रमुख गैंगस्टर नवाब सिंह यादव के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई तेज हो गई है। जिले में 28 करोड़ की संपत्ति कुर्क करने के बाद अब पुलिस नोएडा, आगरा, मथुरा और वृंदावन में उसकी बेनामी संपत्तियों की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Kannauj Crime Investigation into gangster Nawab Singhs benami assets extends to the Braj region
नवाब और नीलू - फोटो : amar ujala

विस्तार

कन्नौज जिले में गैंगस्टर नवाब सिंह यादव और नीलू यादव के खिलाफ जांच का दायरा ब्रज क्षेत्र तक फैल गया है। पुलिस और प्रशासन की नजरें अब नोएडा, आगरा, मथुरा और वृंदावन पर हैं। इन शहरों में पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह यादव से जुड़ी कई बेनामी संपत्तियों के इनपुट मिले हैं।

विज्ञापन

जिले में 28 करोड़ रुपये की संपत्तियों की कुर्की के बाद यह नई जांच शुरू हुई है। सदर कोतवाल जितेंद्र प्रताप सिंह के अनुसार, आगरा, मथुरा और वृंदावन में नवाब सिंह के कनेक्शन और संपत्तियों के सुराग मिले हैं। इन सूचनाओं की पुष्टि के लिए विकास प्राधिकरणों से संपर्क किया गया है।

विज्ञापन

कॉलेज भी जल्द कुर्क किया जाएगा
पुलिस टीमें राजस्व रिकॉर्ड, भूखंड, मकान, फ्लैट और व्यावसायिक परिसंपत्तियों की पड़ताल कर रही हैं। पुलिस प्रशासन नवाब सिंह के करीबियों, रिश्तेदारों और मददगारों के नाम पर खरीदी गई बेनामी संपत्तियों की भी जांच कर रहा है। नवाब सिंह यादव का चौधरी चंदन सिंह डिग्री कॉलेज भी जल्द कुर्क किया जाएगा।

बड़े प्रोजेक्ट्स या कमर्शियल जमीनों पर पैसा लगाया
इसका मामला कोर्ट में विचाराधीन है। उन्होंने बताया कि आगरा, मथुरा-वृंदावन और नोएडा के विकास प्राधिकरण जांच टीमों के लिए महत्वपूर्ण साबित हो रहे हैं। इन प्राधिकरणों से यह पता लगाया जा रहा है कि गैंगस्टर ने किन बड़े प्रोजेक्ट्स या कमर्शियल जमीनों पर पैसा लगाया है।

विज्ञापन

मथुरा-वृंदावन में कई जमीनें दिलाईं
एसपी विनोद कुमार ने बताया कि जिले से बाहर छिपाई गई संपत्तियों का ब्योरा सामने आते ही कार्रवाई का दायरा बढ़ाया जाएगा। यह पता लगा है कि ब्रज क्षेत्र में काली कमाई का कोई बड़ा हिस्सा, तो नहीं खपाया गया है। यदि वहां संपत्तियों की आधिकारिक पुष्टि होती है, तो जब्तीकरण की बड़ी कार्रवाई हो सकती है। बताया गया कि एक कथावाचक ने सपा सरकार में मथुरा-वृंदावन में कई जमीनें दिलाईं थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed