फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Unnao Bus rams into dumper three passengers crushed to death after stepping out to inspect dent one injured

यूपी के उन्नाव में भीषण हादसा: बस ने डंपर को मारी टक्कर, डेंट देखने उतरे तीन यात्रियों की कुचलकर मौत, एक गंभीर

Sat, 11 Jul 2026 11:20 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: Himanshu Awasthi Updated Sat, 11 Jul 2026 11:20 AM IST
सार

Unnao Road Accident News: दही थाना क्षेत्र में रोडवेज बस चालक की लापरवाही से एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें बस के नीचे आए तीन लोगों की कुचलकर मौत हो गई। बस ने पहले एक डंपर को टक्कर मारी थी और जब यात्री बस का नुकसान देखने नीचे उतरे, तभी चालक ने बस पीछे कर उन्हें कुचल दिया।

विज्ञापन
Unnao Bus rams into dumper three passengers crushed to death after stepping out to inspect dent one injured
Unnao Road Accident - फोटो : amar ujala

विस्तार

उन्नाव जिले में कानपुर-लखनऊ हाईवे पर दही थाना क्षेत्र स्थित रोडवेज वर्कशॉप के पास शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसे में रोडवेज बस ने तीन लोगों को कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में बस का परिचालक भी घायल हो गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, रोडवेज बस ने पहले हाईवे पर आगे चल रहे एक डंपर में टक्कर मार दी थी। इसके बाद कुछ यात्री नीचे उतरकर बस के क्षतिग्रस्त हिस्से को देखने लगे। तभी बस चालक ने वाहन को पीछे किया। लापरवाही में चार लोगों को कुचल दिया।

विज्ञापन





तीन लोगों की मौत, परिचालक गंभीर घायल
हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि बस का परिचालक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान राजेंद्र (50) पुत्र स्वामी प्रसाद, निवासी मदनपुर, थाना कप्तानगंज, जिला बस्ती तथा रामनरेश (40) पुत्र रामदास, निवासी तुलसी तारा, थाना पूरा कलंदर, जनपद अयोध्या के रूप में हुई है।

चालक की लापरवाही आई है सामने
एक अन्य मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। बताया गया कि रामनरेश पत्नी के साथ कानपुर में अपने ससुर के अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे। एसओ ने बताया की प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण बस चालक की लापरवाही सामने आ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed