फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Auraiya Contractual pump operator murder case  Municipal Council Chairpersons nephew declared an absconde

Auraiya: संविदा पंप ऑपरेटर की हत्या का मामला, नगर पालिका अध्यक्ष का भतीजा भगोड़ा घोषित, 24 घंटे का अल्टीमेटम

Sat, 11 Jul 2026 12:05 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: Himanshu Awasthi Updated Sat, 11 Jul 2026 12:05 PM IST
सार

Auraiya News: संविदा पंप ऑपरेटर किशन गुप्ता की हत्या के मामले में पुलिस ने फरार आरोपी हिमांशु गुप्ता (नगर पालिका अध्यक्ष का भतीजा) के घर मुनादी कराकर उसे भगोड़ा घोषित कर दिया है। इस हत्या को अध्यक्ष के चालक ओमजी गुप्ता ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से अंजाम दिया था, जिसके बाद साक्ष्य मिटाने के आरोपी हिमांशु की तलाश तेज कर दी गई है।

विज्ञापन
Auraiya Contractual pump operator murder case  Municipal Council Chairpersons nephew declared an absconde
मुनादी कराकर जानकारी देती पुलिस - फोटो : amar ujala

विस्तार

औरैया जिले के नगर पालिका इंटर कॉलेज परिसर में संविदा पंप ऑपरेटर किशन गुप्ता (23) की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने फरार आरोपी हिमांशु गुप्ता के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। हिमांशु, नगर पालिका अध्यक्ष अनूप गुप्ता का भतीजा है। पुलिस की जांच में आरोपी का नाम साक्ष्य मिटाने में सामने आया था।

विज्ञापन

कोर्ट की ओर से गैर-जमानती वारंट जारी होने के बावजूद जब आरोपी न तो कोर्ट में पेश हुआ और न ही पुलिस के सामने आया, तो शुक्रवार को कोतवाली पुलिस ने उसके घर के बाहर पहुंचकर मुनादी की और उसे भगोड़ा घोषित करते हुए हाजिर होने के लिए 24 घंटे का समय दिया है। पुलिस के अनुसार 29 दिसंबर की रात गोविंद नगर निवासी किशन गुप्ता की हत्या नगर पालिका अध्यक्ष अनूप गुप्ता की लाइसेंसी रिवॉल्वर से की गई थी।

विज्ञापन





लाइसेंसी रिवॉल्वर, एक खोखा व तीन कारतूस बरामद
वारदात को अध्यक्ष के साले के बेटे और चालक ओमजी गुप्ता उर्फ अभिषेक गुप्ता ने अंजाम दिया था। पुलिस ने लाइसेंसी रिवॉल्वर, एक खोखा व तीन कारतूस बरामद कर आरोपी को जेल भेज दिया था। बिना लिखापढ़ी के हथियार दूसरे को देने के कारण पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत पालिकाध्यक्ष अनूप गुप्ता का नाम भी विवेचना में शामिल कर जिला प्रशासन को उनका लाइसेंस निरस्त करने की रिपोर्ट भेजी है।

किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी
पुलिस जांच के अनुसार मृतक किशन और आरोपी ओमजी बेहद करीबी दोस्त थे और अक्सर साथ बैठते थे। घटना की रात शराब पीने के दौरान दोनों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई, जिसके बाद ओमजी ने किशन के सीने में गोली मार दी।

विज्ञापन

मुनादी कराकर अल्टीमेटम दे दिया
वारदात के बाद आरोपी शव को जिला अस्पताल में फेंककर भाग गए थे। इसमें हिमांशु भी शामिल बताया गया था। फरवरी में ही किशन की शादी होने वाली थी और वह घटना से ठीक पहले तक शादी के कार्ड बांट रहा था। कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि आरोपी के घर मुनादी कराकर अल्टीमेटम दे दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed